फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंद होते ही लिखा गाना, 'मोदी गेम ला गया'...यूटयूब पर वायरल

Fri, 11 Nov 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मोदी गेम ला गया - फोटो : यू-ट्यूब
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होते ही पंजाबी सिंगर ने मोदी पर गाना गीतकर यूटयूब पर अपलोड कर दिया। वो अब वायरल हो गया है। आप भी सुनिए।
विज्ञापन

2 of 5
मोदी गेम ला गया - फोटो : यू-ट्यूब
गीत के बोल हैं, मोदी गेम ला गया। प्रधानमंत्री की घोषणा के दो घंटे के अंदर यूट्यूब पर आया पंजाबी गाना ‘मोदी गेम ला गया’ भी वायरल हो गया है। महज दो घंटे में लिखे गए इस गाने को पिछले कुछ घंटों के अंदर कई चैनल्स पर करीब तीन लाख से ज्यादा हिट्स मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मोदी गेम ला गया - फोटो : यू-ट्यूब
वाट्सएप पर भी यह खूब वायरल है। गाने को ऑफिशियल यू-ट्यूब पर बृहस्पतिवार सुबह तक 2.74 लाख व्यूज मिल चुके थे। पंजाबी गायक निशान भुल्लर ने बताया कि मंगलवार रात वे राजस्थान के हनुमानगढ़ में घर पर दोस्त के साथ बैठे थे। टीवी पर खबर सुनते ही मुंह से निकला कि ‘मोदी गेम ला गया।’ 

4 of 5
मोदी गेम ला गया - फोटो : यू-ट्यूब
सुलखन चीमा ने पूरा गाना लिख दिया। म्यूजिक डायरेक्टर को बुलाया और घर पर बने स्टूडियो में सॉन्ग रिकॉर्ड कर रात 11 बजे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। 24 घंटे में ऐसा रिस्पांस मेरे किसी गाने को नहीं मिला। हमें काले धन पर मोदी का ये कदम काफी पसंद आया। गाने में भी काले धन से जुड़ी बुराइयों के बारे में ही कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोदी गेम ला गया - फोटो : यू-ट्यूब
निशान ने बताया कि साल 2009 से 2011 तक वे हनी सिंह के साथ भी काम कर चुके हैं। वे अपने दो एलबम 'द फोक स्टार' और 'द रिटर्न ऑफ फोक स्टार' भी रिलीज कर चुके हैं। 'हम्मर' उनका हिट गीत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें