राष्ट्रपति के हाथों से पद्मश्री अवार्ड लेने के बाद पहलवान साक्षी मलिक की जिंदादिली देखने को मिली। उन्होंने वो काम किया कि हर किसी ने तारीफ की।
विज्ञापन
2 of 8
पहलवान साक्षी मलिक
राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में रियो ओलंपिक 2016 में कुश्ती में देश को कांस्य और पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
3 of 8
पहलवान साक्षी मलिक
इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न खेल और अन्य विधाओं से जुड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान लेने पहुंची साक्षी की हर किसी ने प्रशंसा की। सम्मान लेने के बाद साक्षी मलिक अपनी ससुराल लौट आईं।
4 of 8
साक्षी मलिक की शादी
पर ससुराल आकर साक्षी मलिक ने आराम करना सही नहीं समझा। वे मां से बोलीं, आराम नहीं करना। देश का नाम रोशन करना है, कहते हुए वे घर पर ही बने जिम में पहुंच गईं और वहां काफी देर तक वर्कआउट किया।
विज्ञापन
5 of 8
साक्षी मलिक
बता दें कि रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक ने कुश्ती में 58 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। इस मेडल को जीतने वाली साक्षी देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
संसद भवन पहुंचे राष्ट्रपति
वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्यों के लिए पद्म सम्मान से चयनित 89 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन
7 of 8
पद्म सम्मान
इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए जनवरी में चयनित लोगों में 7 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 75 पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया। इनमें 70 पुरुष, 19 महिलाएं, 5 विदेशी मूल या अनिवासी भारतीय शामिल हैं जबकि 6 को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया।
गौरतलब है कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिये सर्वाच्च नागरिक सम्मान के रूप में तीन श्रेणी वाले पद्म पुरस्कारों में अप्रतिम उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पद्म विभूषण, शीर्ष स्तर की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाता है।