हरियाणा सरकार के खेल विभाग की अब मेहरबानी हुई है और पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर 5 माह बाद करोड़पति बन पाया है। जानिए पूरा मामला?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
mausam khatri
बात हो रही है भारत केसरी का दंगल जीत चुके पुलिस सब इंस्पेक्टर पहलवान मौसम खत्री की। उन्हें पांच माह बाद भी एक करोड़ रुपये की इनामी राशि नहीं मिली थी। पहलवान के पास अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी गुड़गांव से कॉल आई और बैंक अकाउंट नंबर मांगा था। अब देखना है कि कब खत्री के खाते में पैसा आता है?
विज्ञापन
3 of 6
mausam khatri
प्रदेश सरकार की ओर से 21 से 23 मार्च को गुड़गांव में हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता के लिए एक करोड़ का इनाम रखा गया। सोनीपत के पहलवान मौसम खत्री ने रेलवे के पहलवान सुमित कुमार को हराकर खिताब जीत लिया। हालांकि, पांच माह के बाद भी मौसम खत्री को इनामी राशि नहीं मिली है।
4 of 6
mausam khatri
पहलवान मौसम खत्री ने बताया कि गुड़गांव के स्पोर्ट्स अथॉरिटी कार्यालय से कॉल आई और बैंक अकाउंट नंबर मांगा गया है। साथ ही कहा था कि एक-दो दिन में इनाम की राशि उसके खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
पहलवान मौसम खत्री
- फोटो : फाइल फोटो
पहलवान का टूटता है यूं मनोबल: मौसम के कोच अनुज चौधरी का कहना है ये दंगल सरकार की एक अच्छी पहल है, आगे भी इस तरह के दंगल होते रहने चाहिए। लेकिन इनाम नकद देना चाहिए। लंबे समय तक राशि न मिलने से खिलाड़ी का मनोबल टूटता है।
ये सब इंस्पेक्टर हैं मौसम खत्री, जोकि सोनीपत के हैं।
- फोटो : amarujala
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने तक खिलाड़ी को इनामी राशि नहीं दी जाती। गुड़गांव दंगल के विजेता पहलवान मौसम खत्री को इनामी राशि मिलने में इसी वजह से देरी हो रही है। जल्दी ही उन्हें इनामी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।