फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 20 साल का ये लड़का करेगा WWE में फाइट, खली भी देखेंगे

Sun, 07 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहारू(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
डब्ल्यूडब्ल्यूई में फाइट करेगा बरालू का दिनेश
गांव का लड़का लेकिन सपना था कि देश का नाम रोशन करना तो देखिए 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद अब WWE का रास्ता साफ है। अमेरिका में इनकी फाइट को खली भी देखेंगे।
विज्ञापन

2 of 9
Wrestler Dinesh Jhajharia
हरियाणा के एक छोटे से गांव बरालू का दिनेश झाझड़िया जल्द ही अमेरिका की डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) में फाइट करता दिखेगा। इसके लिए इसी सप्ताह दुबई के ओपेरा हाउस में इस युवा खिलाड़ी ने अपना हुनर सिलेक्शन कमेटी को दिखाया। वह 32 खिलाड़ियों में से अकेले चुने गए।
विज्ञापन

3 of 9
Wrestler Dinesh Jhajharia
दुबई से वापस आए दिनेश कुमार झाझड़िया ने बताया कि उसने बारहवीं तक की पढ़ाई अपने पिता सूबेदार राजेश कुमार के साथ रहकर आर्मी स्कूलों में प्राप्त की। दादा ताराचंद नंबरदार भी सेना में ही थे तथा उनकी इच्छा सबसे हटकर अपना हुनर दिखाने की थी।

4 of 9
Wrestler Dinesh Jhajharia
तीन साल पूर्व उन्होंने द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) को टीवी पर देखा तो उनके मन में भी उनके जैसा बनने का ख्याल आया। इसके बाद उन्हें जालंधर में द ग्रेट खली के समक्ष अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। 
विज्ञापन

5 of 9
Wrestler Dinesh Jhajharia
इसके बाद लगातार तीन साल की मेहनत में दिनेश ने हर प्रकार के दांवपेंच सीखे तथा देहरादून, हल्द्वानी तथा पानीपत में डब्ल्यूडब्ल्यूसी के अनेक सिंगल तथा टाइटल मैचों में जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि उसका मकसद डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाकर देश का गौरव बढ़ाना है। इसके लिए वह कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरा है।
विज्ञापन

6 of 9
Wrestler Dinesh Jhajharia
दुबई में 32 खिलाड़ियों में से चुना गया 
26 से 30 अप्रैल तक ओपेरा हाउस में डब्ल्यूडब्ल्यूई के अधिकारियों द्वारा चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए अलग-अलग देशों के 40 खिलाड़ियों ने भाग लेना था। परंतु 32 को ही प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इस चयन प्रक्रिया में 40 रोल पूरे करने थे। 
विज्ञापन

7 of 9
Wrestler Dinesh Jhajharia
32 में से सिर्फ दिनेश ही अकेले प्रतिभागी थे, जिन्होंने ये रोल पूरे किए। दिनेश का कहना है कि वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट की प्रतियोगिताएं बहुत रिस्की होती हैं, परंतु उन्होंने मन में जो ठानी है उसे वे पूरा करके देश का नाम रोशन करेंगे। 

8 of 9
Wrestler Dinesh Jhajharia
बीएससी का स्टूडेंट है दिनेश 
वैश्य कालेज में बीएससी थर्ड ईयर की पढ़ाई करने वाले दिनेश की उम्र अभी 21 साल भी नहीं हुई है तथा बेहतर परफॉरमेंस के बाद खुद पर विश्वास बढ़ा है। उनका कहना है कि वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट की चैंपियनशिप बहुत रिस्की होती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Wrestler Dinesh Jhajharia
अपनी डाइट के बारे में वे बताते हैं कि हर समय हैवी डाइट ली जाती है। उनका मकसद भिवानी जिले के साथ-साथ भारत देश का नाम रोशन करना है तथा डब्लूडब्लूई में यह दिखाना है कि हरियाणवी किसी से भी कम नहीं हैं और द ग्रेट खली से हर रोज बारीकियां सीखकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें