फोगाट फैमिली।
- फोटो : अमर उजाला
पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फोगाट में काफी समय से दोस्ती है। जिसको देखते हुए ही दोनों के परिवार के लोगों ने शादी करने का फैसला लिया। इस सगाई समारोह को काफी सामान्य रखा गया है जो सोनीपत के मॉडल टाउन में बजरंग पूनिया के घर होगी। सगाई समारोह में जहां बजरंग के परिवार के लोग रहेंगे, वहीं रिश्ता लेकर संगीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट, चाचा, भाई व एक या दो रिश्तेदार आएंगे।