फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान मैच का विरोध करते करते क्यों पलट गईं 'दंगल गर्ल', जानिए

Wed, 07 Jun 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
पहलवान बबीता फोगाट
भारत और पाकिस्तान के बची रविवार को खेले गए मैच का विरोध करते हुए 'दंगल गर्ल' ने एक ट्वीट किया, लेकिन दूसरे ही पल वे पलट गईं। जानिए क्या लिखा था?
विज्ञापन

2 of 6
पहलवान बबीता फोगाट के ट्वीट
दरअसल, पहलवान बबीता फोगाट 5 जून को खेले गए भारत पाकिस्तान मैच के खिलाफ थी। तीन जून को उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया और पूछा कि एक बात बताओ देश बड़ा या मैच?#WalkoutFromPakMatch, लेकिन मैच तो होना ही था और जब ये फाइनल हो गया तो वे विरोध से पीछे हट गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
पहलवान बबीता फोगाट के ट्वीट
फिर बबीता फोगाट ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि देश सर्वोपरि है, लेकिन जब ऐसी परिस्थिति आ ही गई है तो पाकिस्तान को उसकी औकात बता ही देनी चाहिए।’ बबीता के इन दोनों ट्वीट पर उनको जमकर समर्थन मिला। ऐसे में देखा जाए तो ये इंडिया और पाकिस्तान का मैच ही हो सकता है, जब इसका विरोध करने वाले ही मैच का रोमांच बढ़ता देख पलटी मार जाएं।

4 of 6
पहलवान बबीता फोगाट के ट्वीट
4 जून को बर्मिंघम में भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू हुआ और बबीता फोगाट ट्वीटर पर 'इंडिया... इंडिया' करने लगीं। मतलब वे एक क्रिकेट फैन बन गई। इसके बाद उन्होंने भारत पाकिस्तान मैच पर बना एक चुटकुला फोटो के साथ ट्वीट किया। रीडर भी कौन सा कम थे फिर, उन्होंने भी सवाल पर सवाल दागने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

5 of 6
पहलवान बबीता फोगाट
एक ट्वीटर यूजर रोहित सकुनिया ने बबीता से सवाल किया कि पाकिस्तानी रेसलर से ओलंपिक का फाइनल होता तो आप छोड़कर आ जाती? अंजलि कहती हैं कि कुछ चुनिंदा लोग ही भारत-पाक मैच का बायकॉट कर रहे हैं। बाकी मुल्क टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहा है। अभिषेक कहते हैं कि सबकी अपनी राय है। हमें बस मैच एंजॉय करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
babita phogat
एक ट्वीटर यूजर देबी प्रसाद शर्मा ने लिखा कि अपने करियर पर ध्यान दो। दंगल के बाद कुछ ज्यादा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हो। बबीता के इंडिया...इंडिया चियर करने पर संजय कुमार ने लिखा fd अभी तो आप मैच का विरोध कर रही थीं और अब इंडिया को चियर कर रही हैं। एक दम से पलट कैसे गईं आप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें