वर्ल्ड के पूर्व चौथे नंबर के टेनिस चैम्पियन ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से चौंकाने वाले कई सीक्रेट्स साझा किए। आप भी जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन
वर्ल्ड टेनिस चैम्पियन ने खोला जिंदगी का बड़ा राज
2 of 10
वर्ल्ड के पूर्व चौथे नंबर के टेनिस चैम्पियन टिम हेनमैन ने चंडीगढ़ सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए में प्लेयर्स से मुलाकात की। उनके साथ ऑल इंग्लैंड क्लब के हेड कोच डैन ब्लॉकसम और पॉल हचिंस भी थे।
विज्ञापन
वर्ल्ड टेनिस चैम्पियन ने खोला जिंदगी का बड़ा राज
3 of 10
टिम हेनमैन और पॉल हचिंस ने सीएलटीए के खिलाड़ियों के साथ टेनिस कोर्ट पर एक्सरसाइज में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने सीएलटीए के खिलाड़ियों के हॉस्टल में राउंड लगाया। खिलाड़ियों ने इस स्टार खिलाड़ी के ऑटोग्राफ भी लिए।
वर्ल्ड टेनिस चैम्पियन ने खोला जिंदगी का बड़ा राज
4 of 10
देश में जूनियर टेनिस प्रतिभाओं को उभारने के लिए ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब और ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन मिलकर अगले तीन साल तक देश में रोड टू विबलंडन टेनिस टूर्नामेंट कराएगा। टिम हेनमैन इस टूर्नामेंट के ब्रांड अंबेसडर हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड टेनिस चैम्पियन ने खोला जिंदगी का बड़ा राज
5 of 10
टिम हेनमैन ने बताया कि उनका भारत से मेरा खास लगाव है। वर्ष 1994 में यहां से टेनिस कैरियर की शुरुआत करते हुए इंडियन सर्किट के लगातार तीन टूर्नामेंट जीते थे।
विज्ञापन
वर्ल्ड टेनिस चैम्पियन ने खोला जिंदगी का बड़ा राज
6 of 10
टिम हेनमैन ने कहा कि भारत में मेरे कैरियर को पंख लगे। पहले एक खिलाड़ी के रूप में मैं यहां आया था, अब यहां युवा प्रतिभाओं को तराशना है। इसकी शुरुआत चंडीगढ़ से हुई है। यह काफी खूबसूरत और साफ सुथरा शहर है।
विज्ञापन
वर्ल्ड टेनिस चैम्पियन ने खोला जिंदगी का बड़ा राज
7 of 10
मुलाकात के दौरान जब उनसे पूछा गया कि भारत के खिलाड़ी शीर्ष 100 में क्यों जगह नहीं बना पाते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि रातों रात कोई चमत्कार नहीं होगा। भारत में लेवल एक और दो के अधिक से अधिक टूर्नामेंट होने चाहिए। ग्रास रूट पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए।
वर्ल्ड टेनिस चैम्पियन ने खोला जिंदगी का बड़ा राज
8 of 10
टिम हेनमैन के कहा कि मेरे समय में लिएंडर पेस और महेश भूपति सिंगल्स केबेहरतीन खिलाड़ी थे, लेकिन बाद में वह डबल्स खेलने लगे। वहीं, यूकी भांमरी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह सिंगल्स के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्हें अपनी फिटनेस और स्टेमिना पर अधिक काम करना चाहिए।
वर्ल्ड टेनिस चैम्पियन ने खोला जिंदगी का बड़ा राज
9 of 10
रोड टू विंबलडन मुकाबले देश के चार शहरों में खेले जाएंगे। कोलकता में 13 से 18, चंडीगढ़ में 17 से 24, दिल्ली में जनवरी 31 से 7 फरवरी और मुंबई में 7 से 14 फरवरी तक अंडर-14 के मुकाबले होंगे।
रोड टू विंबलडन मुकाबले देश के चार शहरों में खेले जाएंगे। कोलकता में 13 से 18, चंडीगढ़ में 17 से 24, दिल्ली में जनवरी 31 से 7 फरवरी और मुंबई में 7 से 14 फरवरी तक अंडर-14 के मुकाबले होंगे।