फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम पाकः मैच के साथ यहां कड़क कोहली चाय, कैप्टन कूल कॉफी, चहल चिल्ली चिकन का लें मजा

Sun, 16 Jun 2019 01:47 PM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर चंडीगढ़ में काफी उत्साह देखा जा रहा है। विश्व कप में भारत अपने दो शुरुआती मुकाबले जीत चुका है। जीत के बाद से टीम के प्रशंसकों के हौसले भी बुलंद हैं। प्रशंसक अब पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत की जीत की कामना कर रहे हैं। चंडीगढ़ के होटल प्रबंधकों ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। 
विज्ञापन

2 of 5
India vs Pakistan - फोटो : अमर उजाला
होटलों में बड़ी स्क्रीन का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के नाम से व्यंजनों की पूरी लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। क्रिकेट प्रशंसक होटल में मुकाबला देखने के साथ-साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम से लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। सिटको प्रबंधकों ने अपने होटल्स शिवालिक व्यू और माउंट व्यू में भारत-पाक मैच को के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
India vs Pakistan - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 22 स्थित एक्ट्रीम स्पोर्ट्स होटल में खास तौर पर तैयारियां की गई हैं। यहां पर खिलाड़ियों के नाम से मेन्यू तैयार किया गया है। इसके साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कैफे तमंजारा में खास इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ी तैयारी की गई हैं। यहां पर फैमिली हॉल में बड़ी स्क्रीन को लगाया जा रहा है।

4 of 5
India vs Pakistan - फोटो : अमर उजाला
क्लब मेंबर्स और उनके परिजन बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद ले सकेंगे। क्लब में वर्ल्ड कप क्रिकेट के लिए स्पेशल मेन्यू है। ड्रिंक्स में कड़क कोहली चाय, गुगली मोजीटो, कैप्टन कूल कूल कॉफी, सिक्सर चिकन, चहल चिल्ली चिकन, यादव कचोड़ी। इसके साथ ही रोहित कड़ी चावल, हार्दिक दाल 50-50, माही पनीर, बुमरा बटर चिकन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
India vs Pakistan - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश स्कूल में युवा क्रिकेट टीम ने भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप के मुकाबले से एक दिन पहले टीम इंडिया का जमकर उत्साह बढ़ाया। स्कूल परिसर में युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। इस मौके पर भारत की जीत के नारे लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें