फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैम्पियन मैरीकॉम पूरा करना चाहती हैं अपना एक सपना, इंटरव्यू में खोले कई राज

Sun, 26 Feb 2017 09:12 AM IST
अनुराग श्रीवास्तव/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
पांच बार की वर्ल्‍ड चैम्पियन एमसी मैरीकॉम अपना एक बड़ा सपना पूरा करना चाहती हैं। साथ ही उनका एक लक्ष्य है, जिसे पूरा करने में वे जी जान से जुटी हैं।
विज्ञापन

2 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
पांच बार विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण, चार बार एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण, एक बार एशियाई खेलों का स्वर्ण और एक बार ओलिंपिक कांस्य जीतने वाली मैरीकॉम शनिवार को हरियाणा के रोहतक पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन

3 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम ने कहा कि हरियाणा में बॉक्सिंग का खूब टैलेंट है। उम्मीद करती हूं कि भविष्य में यहां से कई चैम्पियन निकलेंगे। रिटायर होने के बाद मैं अपनी बाक्सिंग एकेडमी खोलना चाहूंगी, ताकि उनमें चैम्पियन बॉक्सर तैयार करके देश ने मेरे लिए जो कुछ किया है, वो लौटा सकूं।

4 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम का कहना कि बॉक्सिंग में लड़कियों को बढ़ाने के लिए एक अकादमी खोलने का भी प्लान हैं। इसमें अपने क्षेत्र के साथ नेशनल खेलने वाली लड़कियों को वह एंट्री देंगी। अकादमी के लिए फंड जुटाने के प्रयास भी जारी हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
वर्ल्ड चैम्पियन दिग्गज महिला मुक्केबाज मांगते चुंगेईजाम (एमसी) मैरी कॉम के अंदर देश के लिए पदक जीतने की चाह बाकी है। टोक्यो ओलिंपिक में यदि 48 किलोग्राम वर्ग शामिल रहा तो मैं इसमें जाऊंगी। अगर 51 रहा तो उसमें जाऊंगी। मेरे पास दोनों वर्गों को अनुभव है।
विज्ञापन

6 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम ने बताया कि रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने का दर्द उन्हें अभी भी सालता है, लेकिन अब उनका लक्ष्य तय है। वे अपने बॉक्सिंग पंच को ताकतवर बनाने के लिए एक्सरसाइज कर रही हैं। दिन में 15-16 घंटे अभ्यास करती हूं। फिजिकली फिट रहने के लिए भी शेड्यूल बना रखा है।
विज्ञापन

7 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम ने बताया कि कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में देश को गोल्ड दिलाना मेरा टारगेट है। ट्रनिंग शुरू हो चुकी है। नैशनल में खेल नहीं पाई, क्योंकि संसद सत्र चल रहा था। अभी कैंप में हूं और मेरा फोकस राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, एशियाई चैम्पियनशिप, विश्व चैम्पियनशिप और ओलिंपिक पर।
विज्ञापन

8 of 8
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम ने कहा कि अगर मैं इस समय देश को स्वर्ण पदक दिला सकी तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। अगले महीने चीन और कजाखस्तान में दो टूर्नामेंट हैं। वैसे ये ट्रेनिंग कैंप हैं। संन्यास लेने के बाद वे प्रोफेशनल बॉक्सिंग में करियर बनाना चाहूंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें