World Bicycle Day 2025: हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व है। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है।
हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। सेक्टर-10 लेजर वैली से सुखना लेक तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में शहर के सैकड़ों लोग पहुंचे थे। इस दौरान आयोजकों की तरफ से लोगों को टीशर्ट बांटी गई, लेकिन टीशर्ट लेने के लिए लोगों के बीच खूब मारामारी हुई।
विज्ञापन
2 of 6
साइकिल रैली में शामिल शहर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
तीन जून को मनाए जाने वाले विश्व साइकिल दिवस को लेकर चंडीगढ़ में रविवार सुबह साढ़े 6 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में लोग साइकिल रैली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इनमें बच्चों से लेकर बुजु्र्ग भी शामिल हुए थे। बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी पहुंची थी। सेक्टर-10 लेजर वैली में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। साइकिल रैली से पहले आयोजकों की तरफ से वार्मअप करवाया गया, डांस के साथ एक्सरसाइक करवाई गई। इसके बाद साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन
3 of 6
साइकिल रैली।
- फोटो : अमर उजाला
साइकिल रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो अपनी साइकिलों पर सवार होकर सुखना लेक की तरफ निकले। साइकिल रैली से फिट इंडिया का मैसेज भी दिया गया।
4 of 6
लेजर वैली में डांस करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ को प्रदूषण मुक्त करने और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भले ही पब्लिक बाइक- शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत जगह-जगह साइकिलें उपलब्ध करवाई गई हैं। शहर में कई किमी साइकिल ट्रैक भी हैं। ज्यादातर प्रमुख सड़कों पर साइकिल ट्रैक हैं। शहर के ज्यादातर लोग साइकिल का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ में साइकिल रैली
- फोटो : अमर उजाला
हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व है। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है। नियमित तौर पर साइकिल चलाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। साइकिल चलाने से इंसान को वजन कम करने में मदद मिलती है।
साइकिल रैली से पहले डांस करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों की मानें, तो रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से हृदय रोग, मोटापा, मानसिक बीमारी, मधुमेह, गठिया रोग आदि कई गंभीर बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। यही नहीं नियमित साइकिल चलाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण विश्व साइकिल दिवस लोगों को साइकिल चलाने से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरुक करता है।