देश में जो अब तक नहीं हुआ, वो अब होने जा रहा है। महिलाओं के हवाले पहली बार पार्किंग योजना को किया जा रहा है। आगे जानें इस व्यवस्था से आपको क्या मिलने वाला है।
विज्ञापन
2 of 10
पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
देश में पहली बार सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में पेड पार्किंग अब महिलाएं चलाएंगी। 15 जून से आर्य इंफ्रा लिमिटेड कंपनी शहर की खाली पड़ी 26 पेड और एक मल्टीलेवल पार्किंग चलाना शुरू कर देगी। इन पार्किंग को चलाने के लिए 70 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती की जा रही है। जबकि महज 30 प्रतिशत पुरुष कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 10
multilevel parking sector 17
- फोटो : amar ujala
कंपनी का दावा है कि ऐसा करने वाला चंडीगढ़ देश में पहला शहर होगा। मालूम हो कि पिछले सप्ताह ही कंपनी ने 14 करोड़ 76 लाख रुपये में ठेका लेकर सभी पार्किंग को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। शहरवासियों पर पार्किंग स्मार्ट बनाने के तीन माह बाद बढ़े हुए पार्किंग के रेट लागू होंगे।
4 of 10
parking
महिला कर्मचारियों को कंपनी ट्रेनिंग देगी। उन्हें बताया जाएगा कि बदतमीजी करने वाले कार चालकों से कैसे निपटना है। सुबह 8 से लेकर शाम 8 बजे तक महिला कर्मचारियों की ड्यूटी होगी। इसके बाद पुरुष कर्मचारी रात 12 बजे तक रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 10
parking
महिला सशक्तिकरण के लिए कमिश्नर के सुझाव पर कंपनी ऐसा करने जा रही है। महिलाओं को उनके घर के पास वाली पार्किंग में ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा। सभी पार्किंगों में कुल 350 कर्मचारी तैनात होने हैं, जिनमें से 250 महिलाएं रहेंगी।
विज्ञापन
6 of 10
पार्किंग की समस्या
- फोटो : Amar ujala
कंपनी के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर संदीप भोरा ने बताया कि महिला कर्मचारियों की ट्रेनिंग सोमवार से शुरू कर दी जाएगी। जबकि कब्जा लेने के एक माह तक सभी पेड पार्किंगों को स्मार्ट बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 10
डिजिटल पार्किंग
- फोटो : डेमो पिक
स्मार्ट पार्किंग में नंबर प्लेट रिसटोरेंशन सिस्टम भी लगाया जाएगा। चालक की कार जब प्रवेश द्वार पर पहुंचेगी तो सिस्टम अपने आप ही कार का नंबर रीड कर लेगा और पर्ची पर उसका नाम आएगा, जिसके नाम पर कार रजिस्टर होगी।
8 of 10
parking
सबसे खास बात है कि स्मार्ट पार्किंग सिस्टम में महिलाओं, दिव्यांग और सीनियर सिटीजन के लिए अलग से स्पेस तय किया जाएगा, जो सिर्फ इनके वाहनों के लिए रिजर्व होगा। महिलाओं को पिंक रंग में जो स्पेस मिलेगा।
9 of 10
चंडीगढ़ sector 17 की पार्किंग
- फोटो : amar ujala
पूरे शहर की पेड पार्किंग एक ही कंपनी चलाएगी। सभी पेड पार्किंगों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे इसके तहत एक सर्वर लगाया जाना था, जिसमे पूरे शहर की पेड पार्किंग की गतिविधियों को एक ही जगह पर देखा जा सकता है।
किसी भी पार्किंग में मैनुअल टिकट नहीं मिलेंगे, सभी पार्किंगों में ई टिकटिंग मशीन होना जरूरी है। एक ही पास से पूरे शहर की पार्किंग में मल्टीपर्पज एंट्री हो सकती है। शहरवासियों को ओवरचार्जिंग से मिलेगी मुक्ति। पार्किंग फुल होने पर गाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।