टीम चंडीगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और संता बंता डाट कॉम की ओर से रविवार को विंटेज कम क्लासिक और महिलाओं के लिए अलग से कार रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
वूमेन्स की विंटेज कार रैली 6 को, आप भी कराएं रजिस्ट्रेशन
2 of 5
विंटेज कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
छठी संस्करण की दोनों कार रैली को यूटी पुलिस के एसएसपी ह़री झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली की शुरुआत सुबह नौ बजे आईटी पार्क के होटल ललित से होगी, जबकि शाम को एलांते मॉल में इसका समापन होगा। यह रैली टीएसडी फॉरमेट यानी टाइम स्पीड डिस्टेंस के आधार पर होगी।
विज्ञापन
वूमेन्स की विंटेज कार रैली 6 को, आप भी कराएं रजिस्ट्रेशन
3 of 5
विंटेज कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
इसके आयोजक प्रदीप सिंह घई के मुताबिक आठ मार्च को महिला दिवस को देखते हुए उनके लिए अलग से इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद महिलाओं की सुरक्षा का संदेश देना भी है। उन्होंने बताया कि विंटेज कार रैली पचास किमी और महिला कार रैली 75 किमी तक होगी।
वूमेन्स की विंटेज कार रैली 6 को, आप भी कराएं रजिस्ट्रेशन
4 of 5
विंटेज कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
यह रैली शहर में पिछले पांच साल से करवाई जा रही है, जिसका इस बार छठा सेशन होगा। पिछली बार 35 महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया था, और इस बार अब तक 40 एंट्रीज चुकी हैं। एंट्री के लिए ऑनलाइन या शनिवार को होटल ललित में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
वूमेन्स की विंटेज कार रैली 6 को, आप भी कराएं रजिस्ट्रेशन
5 of 5
विंटेज कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली के लिए 15 से 20 मार्शल भी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। महिला प्रतिभागी के साथ एक सहायक नेवीगेटर भी होगा। विंटेज रैली में अब तक 20 एंट्री आ चुकी हैं। इस रैली में प्रतिभागी विंटेज कारों पर ही हिस्सा ले सकेंगे। रैली में महिला प्रतिभागी किसी भी गाड़ी में हिस्सा ले सकती हैं।