मां ऐसी भी होती है, एक साल की मासूम बेटी का गला घोंटकर खुद भी फंदे पर झूल गई। तस्वीरें देखकर आपका दिल भी भर आएगा, देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
बेटी को मारकर सुसाइड की
घटना हरियाणा के पंचकूला की है। गांव बुढनपुर में एक महिला ने अपनी ही एक साल की नन्हीं बच्ची की जान ले ली और फिर खुद को फंदे से लटका लिया। एक साथ हुई दो मौत के बाद जब शवों को मॉर्चरी के लिए ले जाया जा रहा था, तब हर किसी की जुबां पर यही सवाल था कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ।
विज्ञापन
3 of 8
बेटी को मारकर सुसाइड की
अभी तक सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने मृतका के खिलाफ बच्ची की हत्या के आरोप में आईपीसी की धारा 302 के तहत सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मौत की वजहों का खुलासा वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद होगा।
4 of 8
बेटी को मारकर सुसाइड की
मूल रूप से यूपी के हरदोई निवासी पूजा की शादी करीब तीन साल पहले श्रवण के साथ हुई थी, जो प्लंबर का काम करता है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह किराये के मकान से काम के लिए बाहर निकला। लेकिन, काम न मिलने की वजह से वह करीब 10.15 बजे कमरे पर लौट आया।
विज्ञापन
5 of 8
बेटी को मारकर सुसाइड की
लौटने पर जैसे ही श्रवण अपने कमरे में घुसा, उसने अपनी पत्नी पूजा को पंखे से चुन्नी से लटकते देखा। उसने तुरंत ही उसे फंदे से उतारा और जब देखा तो उसी कमरे में उसकी एक वर्षीय बेटी अनन्या भी बेसुध पड़ी थी। उसे उठाकर देखा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं थी।
विज्ञापन
6 of 8
बेटी को मारकर सुसाइड की
पड़ोसियों ने बताया कि शराब पीने को लेकर श्रवण और पूजा में नोंकझोंक होती थी। मृतका की मां उर्मिला ने बताया कि सुबह पूजा से उनकी मुलाकात हुई थी और वह बिल्कुल ठीक थी। पति के जाने के बाद भी घर में थी, पता नहीं कब और कैसे यह कदम उठाया, समझ ही नहीं आया।
विज्ञापन
7 of 8
बेटी को मारकर सुसाइड की
एक मार्च को मनाया था अनन्या का पहला जन्मदिन
एक मार्च को नन्हीं अनन्या के जन्मदिन इसी घर में मनाया गया था, जिसमें आसपास रहने वाले भी शामिल हुए थे। बार-बार यह सवाल उठ रहा है कि आखिरकार एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या क्यों और कैसे कर दी।
22 वर्षीय पूजा ने चुन्नी से फंदा लगाया, जिसकी मौत हो गई। पूजा के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वीरवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, इसके बाद ही मौत की वजह साफ होगी। - सुखदेव सिंह, एसएचओ, सेक्टर-14 थाना