फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: ये महिला 19 साल से बेसहारा जानवरों के लिए कर रही ऐसा काम, करेंगे जज्बे को सलाम

Wed, 06 Mar 2019 02:16 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
रेशमजीत कौर
वूमेन्स डे के मौके पर पढ़िए उस महिला की कहानी, जो 19 साल से बेसहारा जानवरों के लिए वो काम कर रही है, जिसे करने से कोई भी एक बार हिचकिचा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के मोहाली शहर की एक महिला बेसहारा जानवरों को नया जीवन देने के लिए 19 साल से संघर्ष कर रही हैं। वह अपने खर्च पर इनका ख्याल रखती हैं। इसके अलावा लोगों को भी उनके प्रति संवेदना रखने की नसीहत देती हैं। यहां बात हो रही है फेज-7 निवासी रेशम जीत कौर की, जो एक फौजी की पत्नी हैं। सफर काफी मुश्किल है, लेकिन वे पूरी मेहनत से इस काम में जुटी हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
रेशमजीत बताती हैं कि उनका परिवार आर्मी बैकग्राउंड से है, लेकिन जब भी वह किसी जानवर को दर्द में देखती थीं, तो उनका दिल काफी आहत होता था। यह सब देखकर ही उन्होंने बेसहारा जानवरों की मदद करने का फैसला लिया। परिवार वाले तो हमेशा साथ खड़े थे। बाद में उनके कुछ करीबी दोस्तों ने भी सहयोग किया। अब यह प्रयास एक मिशन में बदल गया है।

 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
रेशमजीत के मुताबिक, वह जानवरों की देखभाल बढ़िया तरीके से कर पाएं, इसके लिए उन्होंने प्रोटेक्शन एंड केयर फॉर एनिमल नामक संस्था बनाई है। वह इसकी हेड हैं। उनका काम सुबह पांच बजे शुरू हो जाता है और रात 11 बजे तक वह जानवरों की सेवा में जुटी रहती हैं। हालांकि उन्हें अभी तक किसी भी तरह की कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है।

 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
रेशमजीत ने बताया कि बेसहारा और घायल जानवरों की देखभाल के लिए उन्होंने एयरपोर्ट रोड पर जमीन किराये पर लेकर शेड बनाया है, जहां पर वह उनका ख्याल रखती हैं। इसके अलावा जो जानवर गंभीर हालत में होते हैं, वह उन्हें अपने घर ले आती हैं और फिर अच्छे से उनकी देखभाल करती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
रेशमजीत ने कहा कि इस काम में उनका बेटा पूरा सहयोग देता है। वह जब भी कहीं कोई घायल जानवर देखता है तो तुरंत उसे अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर जाता है। इसके बाद खुद उसकी केयर करता है। वह जानवरों की सैर से लेकर उनके खाने-पीने का पूरा ख्याल रखती हैं। उनकी दवाइयों का भी पूरा खर्च उठाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर
रेशमजीत कौर ने बताया कि वह शहर के विभिन्न फेजों और सेक्टरों के 131 कुत्तों की नसबंदी करवा चुकी हैं। कुत्तों की नसबंदी के लिए बनाई गई मॉनीटरिंग कमेटी की वह मेंबर भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम उन्हें जगह मुहैया करवा दे तो वह इस काम को और बढ़िया तरीके से कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें