फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: दुनिया की दूसरी और देश की पहली फीमेल ढोली, नाम है जहानगीत

Wed, 08 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
देश की पहली फीमेल ढोली जहान गीत सिंह
युवतियों को ढोल बजाते पहले कहीं देखा है क्या? नहीं तो आइए आपको हम मिलाते हैं, दुनिया की दूसरी और भारत की पहली ढोल बजाने वाली युवती से।

 
विज्ञापन

2 of 7
देश की पहली फीमेल ढोली जहान गीत सिंह
ये फीमेल ढोली हैं चंडीगढ़ की रहने वाली जहान गीत सिंह। जहानगीत पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे झंकार फेस्ट में निकली जागो के शिरकत करने आई थीं। यहां उन्होंने ढोल पर हाथ आजमाए तो जागो में शामिल युवतियों ने जमकर धमाल मचाया। यहीं पर उनसे बातचीत हुई तो उनके बारे में कई अहम बातें पता चलीं।
विज्ञापन

3 of 7
देश की पहली फीमेल ढोली जहान गीत सिंह
जहानगीत चंडीगढ़ सेक्टर-27 में रहती हैं। वे इस समय पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ कर रही हैं। इनकी मां हाउस वाइफ हैं, बड़ा भाई विदेश में एमटेक कर रहा है। जहानगीत के पापा हरचरन सिंह डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-1 में ज्यूडिशियल ऑफिसर हैं।

4 of 7
देश की पहली फीमेल ढोली जहान गीत सिंह
जहानगीत दुनिया की दूसरी और भारत की पहली ढोल बजाने वाली युवती हैं। जहानगीत अपने फैमिली मेंबर्स, दोस्तों, स्कूल और रिश्तेदारों के अलावा देशभर में ढोल बजाकर मशहूर हो चुकी हैं। पहली फीमेल ढोली रानी ताज पाकिस्तान की रहने वाली हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
देश की पहली फीमेल ढोली जहान गीत सिंह
जहान गीत बताती हैं कि मैं 8वीं क्लास में थीं। गर्मी की छुट्टियों में कुछ अलग करना चाहती थी। डिस्कशन शुरू हुआ तो मुझे पता चला कि मेरे एक कजन ने अपने ही स्कूल में ढोल बजाया और सभी ने प्रोत्सा​हित भी किया। बस वहीं से प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

6 of 7
देश की पहली फीमेल ढोली जहान गीत सिंह
जहानगीत पिछले साल सोनी टीवी के रिएलिटी शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में अनु मलिक और फराह खान के सामने परफॉर्म कर चुकी हैं। इनकी परफॉर्मेंस देखकर जज और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने कॉम्प्लीमेंट कुछ यूं दिया था, अपने एक सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के लिए मैंने 10 ढोलियों से स्टूडियो में लाइव ढोल बजवाया था, पर तुमने उन सब से अच्छा ढोल प्ले किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देश की पहली फीमेल ढोली जहान गीत सिंह
जहानगीत फीमेल ड्रम प्लेयर्स पर बेस्ड यूएस की मैग्जीन, alt147टॉम'-टॉम' में पब्लिश होने वाली पहली भारतीय हैं। जहानगीत अब तक 100 से भी अधिक परफॉर्मेंसेस दे चुकी हैं। जहानगीत बताती हैं कि शुरू में ढोल उठाना बहुत मुश्किल लगता था लेकिन अब वे इसे चैलेंज के रूप में लेती हैं। वैसे भी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें