राजस्थान से शुरू हुआ चोटी कटने का सिलसिला पंजाब तक पहुंच गया है। वहीं, लोगों के दिलों में चोटी कटने का इतना डर बैठ गया है कि वे अब एक अजीब सा काम करने लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बाल कटे
- फोटो : अमर उजाला
वो ये कि लोग घरों के बाहर नींबू मिर्च बांधने लगे हैं। कुछ लोगों ने नीम के पत्ते लटकाए तो कुछ ने नींबू मिर्च। कुछ घरों में मुख्य दरवाजों पर हल्दी से हाथों की थापें लगा दी गई हैं। डर के मारे लोग सिर मुंडवाने लगे हैं। महिलाएं या तो बालों को खुला रखती हैं, या कपड़े से बांधकर रखती हैं। कई जगहों पर लोग रात रात भर पहरा दे रहे हैं। देखा जाए तो लोग इतने सहमे हुए हैं कि जो समझ आ रहा, बस किए जा रहे।
विज्ञापन
3 of 5
चोटी कटी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में भी चोटी कटने की घटना होने के बाद महिलाएं दहशत में है। हालात इतने खराब है कि महिलाएं घर से अकेली निकलने से भी डरने लगी है। महिलाओं ने अपने घरो के आगे नीम की टहनी और निंबू टांगने शुरू कर दिए हैं। चोटी कटने की घटना के बाद क्षेत्र के गांव सौदापुर, नौहरा, रामनगर, जीतगढ़, आसन, काबड़ी गांवों में लोग सहमे हुए हैं और घरों के आगे टहनी लटका रहे हैं।
4 of 5
चोटी कटी
मनोचिकित्सक बता रहे अंधविश्वास
सिविल अस्पताल की एमओ डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि चोटी अपने आप कटना अंधविश्वास है। ऐसा कुछ नहीं होता। लोगों को अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए। अगर किसी की चोटी या बाल कटे हैं तो यह किसी की शरारत हो सकती है। कुछ लोग इस तरह की वारदात भय फैलाने के लिए कर सकते है। लोगों को इससे बचकर रहना चाहिए।
एक व्यक्ति आया और कट गई चोटी
रोहतक के भालौठ गांव की मुकेश देवी दोपहर को घर पर मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति आया। उसके आते ही महिला बेहोश हो गई। करीब आधा घंटे बाद महिला को होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। फिर महिला ने पूरी कहानी अपने परिवार के सदस्यों को बताई। महिला ने बताया कि उसे आदमी का चेहरा याद नहीं है। इसी बीच चार अन्य महिलाओं की चोटी कटने की सूचना आ गई। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई।