फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, महिलाओं की चोटी कटने का कारण कहीं ये तो नहीं?

Sat, 05 Aug 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
choti - फोटो : अमर उजाला
देश में आए दिन महिलाओं की चोटियां कट रही हैं, जिसके कारण लोगों में दहशत फैली हुई है। कौन कर रहा ये समझ नहीं आ रहा, लेकिन इसके पीछे कहीं ये कारण तो नहीं है।
विज्ञापन

2 of 9
choti - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से शुरू हुए एक डर हरियाणा, दिल्ली होता हुआ पंजाब पहुंचा और लोगों के दिलों में बैठ गया। हर कोई जानना चाहता है कि ऐसा कौन कर रहा है, लेकिन कोई सुराग नहीं। वहीं जितने मुंह, उतने कारण वाली बात हो रही है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में कथित चुड़ैल की अफवाह फैली हुई है। अफवाहें, ईर्ष्या, शरारतें और अवसाद भी इसका कारण हो सकती हैं, लोगों के मुताबिक।
विज्ञापन

3 of 9
choti - फोटो : अमर उजाला
एक व्यकित आया और महिला की चोटी कट गई
भालौठ गांव की मुकेश देवी दोपहर को घर पर मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति आया। उसके आते ही महिला बेहोश हो गई। करीब आधा घंटे बाद महिला को होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। फिर महिला ने पूरी कहानी अपने परिवार के सदस्यों को बताई। महिला ने बताया कि उसे आदमी का चेहरा याद नहीं है। इसी बीच चार अन्य महिलाओं की चोटी कटने की सूचना आ गई। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लगातार चोटी कटने के मामले सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 

4 of 9
choti - फोटो : अमर उजाला
एक साया नजर आया और चोटी कर गई
नरसिंह कॉलोनी, डबवाली की जसप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे मुझे घर में एक साया नजर आया। मैंने पति धर्मवीर को उठाया। दोनों आंगन में सो गए। अचानक पटाका चलने की आवाज आई और बालों में हलचल महसूस हुई। ऐसा लगा जैसे कोई बाल खींच रहा है। उसके बाद मैं बेहोश हो गई। होश में आने पर देखा तो सिर के बाल कटे हुए थे।
विज्ञापन

5 of 9
choti - फोटो : अमर उजाला
आंखों के आगे धुआं छा गया और चोटी कट गई
सुंदर नगर, डबवाली निवासी बिमला देवी, पत्नी अमर सिंह ने कहा कि वीरवार दोपहर साढ़े 12 बजे मैं खाना खाने के बाद गली में आई तो आंखों के आगे धुआं छा गया। डर कर पड़ोसी डॉक्टर को आवाज लगाई और होश खोकर गिर गई। आवाज सुनकर डॉ. लक्खा सिंह वहां पहुंचे और उसे घर के अंदर पहुंचाया। उसने इस घटना के बारे में अपनी बेटी को बताया। बेटी ने देखकर बताया कि मेरे सिर के बाल कटे हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
choti
लंबे हा​थों वाली औरत आई और चोटी कट गई
-गांव निजामपुर, पानीपत निवासी मीना ने बताया कि वीरवार को मेरी जेठानी की तेहरवीं थी। सभी रिश्तेदार घर में थे। मैं रात को बेटी के साथ ऊपर के कमरे में सो रही थी। सुबह चार बजे आंख खुली तो बाथरूम के लिए बाहर निकली। तभी पड़ोस की छत से कूदकर एक बूढ़ी औरत आई और मेरी चोटी पकड़ ली। मैं दोड़कर कमरे के अंदर भागी। वह औरत भी पीछे ही आ गई। उसके हाथ पांच फुट लंबे थे। उसने मेरी पिटाई करते हुए चोटी काट ली।
विज्ञापन

7 of 9
choti - फोटो : अमर उजाला
बूढ़ी औरत आई और चोटी कट गई
पानीपत के निजामपुर में महिला का कहना है कि एक बूढ़ी औरत आई और उसके साथ मारपीट कर चोटी काट ली। महिला ने बूढ़ी औरत के करीब पांच फुट लंबे हाथ बताए हैं। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद से परिवार चिंता में डूबा हुआ है। गांव में भी दहशत का माहौल है। लोगों ने डर के मारे अपने घरों के आगे नीम की टहनी लटकानी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत सरपंच ने गांव में ठीकरी पहरा शुरू करने की बात कही है। 

8 of 9
choti - फोटो : अमर उजाला
अफवाहों का बाजार गर्म, घरों के आगे नीम की टहनियां      
थर्मल। प्रदेश मे कई जगह महिलाओं की चोटी कटने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व जिले में चोटी कटने की घटना होने के बाद क्षेत्र की महिलाएं दहशत में है। हालात इतने खराब है कि महिलाएं घर से अकेली निकलने से भी डरने लगी है। महिलाओं ने अपने घरो के आगे नीम की टहनी और निंबू टांगने शुरू कर दिए हैं। चोटी कटने की घटना के बाद क्षेत्र के गांव सौदापुर, नौहरा, रामनगर, जीतगढ़, आसन, काबड़ी गांवों में लोग सहमे हुए हैं और घरों के आगे टहनी लटका रहे हैं।       
विज्ञापन

9 of 9
choti - फोटो : अमर उजाला
मनो चिकित्सक बता रहे अंधविश्वास      
सिविल अस्पताल की एमओ डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि चोटी अपने आप कटना अंधविश्वास है। ऐसा कुछ नहीं होता। लोगों को अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए। अगर किसी की चोटी या बाल कटे हैं तो यह किसी की शरारत हो सकती है। कुछ लोग इस तरह की वारदात भय फैलाने के लिए कर सकते है। लोगों को इससे बचकर रहना चाहिए।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें