पाकिस्तान से लौटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने के कारण जहां समझौता एक्सप्रेस बंद हो गई, वहीं थार एक्सप्रेस के पहिये भी रोक थम गए। हाथ में लाल चूड़ा पहने छगनी ने बताया कि इसे उतारने की रस्म ससुराल में होती है इसलिए उसने इसे नहीं उतारा। वहीं पत्नी को लेने अटारी सीमा पर पहुंचे महेंद्र सिंह ने बताया उसने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास से कई बार वीजा मांगा लेकिन उसे नहीं दिया गया। महेंद्र ने बताया कि जैसलमेर-बाड़मेर इलाके के लोगों के पाकिस्तान में रहने वाले राजस्थान मूल के लोगों के साथ पारिवारिक संबंध हैं। अटारी सीमा पर छगनी का कोरोना टेस्ट भी हुआ। वह पाकिस्तान से भी टेस्ट की रिपोर्ट अपने साथ लेकर आई थी। बाद में दोनों पति-पत्नी बस से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए। वहां से वो राजस्थान जाएंगे।