फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में मिला सिर कटा शव, वो भी बिना कपड़ों के

Mon, 18 Jan 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के तरनतारण में उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने खेत में सिर कटा हुआ नग्न शव पड़ा देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि शव अमृतसर के जगदंबा कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय पंडित इंद्र लाल का था। वह तरनतारन के मुरादपुरा रोड पर ज्योतिष की दुकान चलाता था।
Trending Videos
विज्ञापन

तरनतारन में मिला सिर कटा शव, वो भी बिना कपड़ों के

2 of 6
मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा फतेहाबाद की एक महिला ने उन्हें पूजा और हवन करवाने लिए बुलाया था। इंद्र लाल वहां चला गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर तरनतारन के थाना शहर में गुमशुदगी की सूचना दी। वहीं, पुलिस को वैरोवाल थाना क्षेत्र के गांव ढोटा (अल्लोवाल रोड) में खेतों में एक नग्न व सिर कटा शव मिला। शव की हालत देख कर लगता था कि हत्यारों ने बेहरमी से हत्या की है।
विज्ञापन

तरनतारन में मिला सिर कटा शव, वो भी बिना कपड़ों के

3 of 6
मामले का पता चलते ही एसपी जगमोहन सिंह, डीएसपी जसबीर सिंह मल्ली, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना इंद्रलाल के परिजनों को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इंद्रलाल के रिश्तेदार विजय कुमार ने बताया कि हत्यारे ने इंसानियत की सभी हदें पार कर हत्या की है। बाजू पर इंद्र लाल लिखा होने से शव की पहचान हुई।

तरनतारन में मिला सिर कटा शव, वो भी बिना कपड़ों के

4 of 6
मामले की जांच करते हुए थाना बैरोवाल पुलिस ने गांव रेशीयाणा निवासी गुरवेज सिंह पुत्र गुरभेज सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक का कटा सिर और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि गुरवेल ने हत्या की यह वारदात उसने अकेले ने ही अंजाम दी, लेकिन पुलिस को इसमें और लोगों के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन

तरनतारन में मिला सिर कटा शव, वो भी बिना कपड़ों के

5 of 6
हत्या करने का कारण बताते हुए गुरवेल सिंह ने बताया कि वह कई साल से पंडित इंद्रलाल के संपर्क में था। वह पंडित से काले जादू से अपना इलाज कराता था। प‌ंडित जितने पैसे मांगता था, वह दे देता थे। अब उसने ज्यादा पैसे मांगने शुरू कर दिए थे, इसलिए मार दिया। उसने गर्दन को गांव घसीटपुर पुली के पास दबा दिया व धड़ को अल्लोवाल खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरनतारन में मिला सिर कटा शव, वो भी बिना कपड़ों के

6 of 6
दूसरी ओर, पंडित की मौत से गुस्साए ऑल इंडिया भृगु महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार गौर व ऑल इंडिया सनातन धर्म के सदस्य पंडित छगनलाल ने कहाकि पुलिस प्रशासन ने यदि हत्या के अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो पूरे देश में धरने प्रदर्शन किया जाएंगा। जिसकी जिम्मेदारी तरनतारन पुलिस होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें