फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : पंजाब को जल्द मिलेगा ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, खूबियां जान आप भी खिचे चले आओगे

Thu, 25 Mar 2021 02:30 AM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
कथलौर सेंक्चुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के लोगों को पठानकोट में एक और पर्यटन स्थल मिलने जा रहा है। भारत-पाक सीमा के पास स्थित कथलौर सेंक्चुरी को एक करोड़ 2 लाख रुपये खर्च कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। 1837 एकड़ में फैली सेंक्चुरी में पर्यटकों के लिए 1.2 करोड़ से रेन शेल्टर, नेचर ट्रेल, बिंग पौंड, स्मृति वन, बांस के हट बनाए जाएंगे। इसके अलावा सेंक्चुरी का भ्रमण करने के लिए पर्यटकों को इलेक्ट्रिक कार (साउंडलेस) और 10 साइकिलों की सुविधा भी दी जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
कथलौर सेंक्चुरी - फोटो : फाइल फोटो।
अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। छह माह में इस प्रोजेक्ट को तैयार कर लिया जाएगा। मुख्य मार्ग से कथलौर सेंक्चुरी के एप्रोच रोड पर 25 लाख अलग से खर्च किए जाएंगे। वहीं, बच्चों के खेलने के लिए एक्टिविटी प्वाइंट्स होंगे, जिसमें कमांडो नेट और बर्मा ब्रिज बनेंगे। इनके अलावा एक स्मृति वन बनाने की योजना है। जहां लोग अपने कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कथलौर सेंक्चुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन जोन में बांटा गया कथलौर सेंक्चुरी
वन्य जीव विभाग ने कथलौर सेंक्चुरी को पर्यटकों के लिए खोलने से पहले तीन जोन में बांटा है, इनमें सबसे पहले ईको सेंसटिव जोन और फिर बफर जोन होंगे। यहां पर्यटकों को जाने की इजाजत मिलेगी। सेंक्चुरी के बीचोंबीच कोर जोन बनाया गया है। जहां पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध होगा। ईको सेंसटिव और बफर जोन में पर्यटकों को नियंत्रित तरीके से भ्रमण करने की आजादी होगी। पर्यटकों के लिए वॉच टावर, पीने के पानी की हर जगह व्यवस्था रहेगी। कथलौर सेंक्चुरी में पहले से 10 अमेरिकन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। जिनमें जंगली जानवरों की गतिविधियां दर्ज होती रहती हैं।

4 of 6
कथलौर सेंक्चुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हट में बैठकर ले सकेंगे खाद्य पदार्थों का लुत्फ
वन्य जीव विभाग की ओर से तैयार योजना के मुताबिक सेंक्चुरी में बड़ा जलाशय और उसमें एक आईलैंड भी बनाया जाना है। जहां बांस के हट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रिफ्रेशमेंट सेंटर बनेगा। जहां लोग खाने का लुत्फ भी उठा पाएंगे। जलाशय में मछलियों के अलावा बतख व अन्य पक्षी देखने को मिलेंगे। वहीं, दो किमी के इलाके में पर्यटक ट्रैकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
कथलौर सेंक्चुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन जानवरों और पक्षियों का दीदार कर पाएंगे पर्यटक
मौजूदा समय में कथलौर सेंक्चुरी में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर हैं। वहीं, कैमरों में जंगली जीवों की कैद तस्वीरों से पता चलता है कि बड़ी संख्या में जंगली जीव मौजूद हैं। जिनमें जंगली बिल्ला, रसेल वाइपर स्नैक, सांभर, जंगली खरगोश, जंगली सूअर, जंगली मुर्गा शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कथलौर सेंक्चुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसी की ओर से सुझाई गई इस योजना को विभाग ने मंजूरी दे दी है। छह माह में प्रोजेक्ट को पूरा किया जाना है। टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए पठानकोट और हाईवे पर बोर्ड भी लगाए जाएंगे। सेंक्चुरी को विकसित किया जाएगा और पर्यटकों को बेहतर पर्यटन स्थल दिया जाएगा। नियंत्रित तरीके से पर्यटकों को भ्रमण करवाया जाएगा। ताकि, जंगली जीव किसी तरह प्रभावित न हों। - राजेश महाजन, डीएफओ (वन्य जीव विभाग)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें