फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खेत में घुसे जंगली सुअर के साथ हैवानों जैसा सुलूक, मरने के बाद भी मारते रहे कुल्हाड़ी

Thu, 08 Jun 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Written by: रिशु राज सिंह
1 of 8
Ludhiana Wild Pig
खेत में जंगली सुअर घुसा तो गांववालों ने उसके साथ हैवानों जैसा सुलूक किया। सुअर के मरने के बाद भी उसे लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से मारते रहे, देखिए

2 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां कुमकलां के गांव मंडचौंता में जंगली सुअर को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

3 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
दरअसल, गांव मंड चौंता में रविवार को एक जंगली सुअर घुस आया। जो सुअर गांव में घुसा था, वह शैडय़ूल-3 का जानवार है। उसे मारने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मगर गांव के लोगों ने उसे पकड़ने के लिए पहले खूंखार कुत्ते पीछे लगा दिए।

4 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
जब कुत्ताें ने सुअर को अपने जबड़ों में दबोच लिया तो गांव के ही रहने वाले उक्त पिता-पुत्र ने गंडासी और लाठी से सुअर के सिर पर वार कर उसे मार डाला।

5 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
उस दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने इस सारे घटनाक्रम की मोबाइल पर वीडियो बना ली। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
वायरल वीडियो वन-विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गई है। वन रेंज अधिकारी (जंगली जीव) ने शिकायत पुलिस को दी। वीडियो में वैसे कई लोग नजर आ रहे हैं। मगर थाना कुमकलां की पुलिस ने गांव के रहने वाले बाप-बेटे पर मामला दर्ज किया है। आरोपी पिता मेवा सिंह और बेटा रणजीत सिंह है, जोकि अभी फरार है।

7 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
क्या कुत्ते पालतू थे? 
अगर कानूनी माहिरों की मानी जाए तो वीडियो में सूअर पर हमला करते दिखाई दे रहे 2 कुत्ते अगर पालतू पाए जाते हैं तो हत्या करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ  दर्ज मामले में और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
बाप-बेटे की तलाश में छापेमारी 
जांच अधिकारी नन्द लाल ने कहा कि पुलिस द्वारा दोनों कथित आरोपी बाप-बेटे की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे कुत्ते आवारा हैं या आरोपियों के पालतू हैं। पुलिस द्वारा वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की तलाश भी की जा रही, जिसके लिए साइबर सैल की मदद भी ली जा सकती है।
 
Next
AU ऐप में पढ़ें