कपिल मिश्रा एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर खूब भड़के। पढ़िए केजरीवाल पर कपिल की कही गई सभी बड़ी बातें...
विज्ञापन
2 of 8
Kapil Mishra
हरियाणा के रोहतक के पीजीआई में अनशन पर बैठे संत गोपाल दास से मिलने पहुंचे दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिनके खिलाफ 15 भ्रष्टाचार के मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
3 of 8
Kapil Mishra
कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के लिए तानाशाह जैसा शब्द काफी बड़ा होगा। वह खुद में डूबे रहने वाले व्यक्ति हैं। कपिल मिश्रा ने यहां तक कह दिया कि केजरीवाल को शीशे में खुद की शक्ल देखनी पसंद है। वह मानिसक रूप से परेशान हैं।
4 of 8
कपिल मिश्रा
संत गोपाल दास से मिलने के बाद दिल्ली के करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के मामलों में अपना नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज करवाने की ओर अग्रसर हैं। अभी उनके और घोटाले सामने आएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
कपिल मिश्रा, आप, अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
शुक्रवार को वह जनता दरबार में जाएंगे और वहां और खुलासे होंगे। उन्होंने कहा कि एसीबी और सीबीआई बंसल परिवार के यहां छापे मार रही है। वहीं सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के सलाहकार विभव को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
kapil mishra
कपिल ने कहा कि नोटबंदी का सबसे अधिक विरोध केजरीवाल ने किया था। जब तथ्य सामने आए तो पता चला कि सबसे अधिक नुकसान उनका ही हुआ है। उनके संबंधियों के घर छापे पडे़। सतेंद्र जैन को सीएम बचा रहे हैं जबकि उन्होंने आसिम अहमद खान की ऑडियो क्लिप सुनते ही हटाने में एक मिनट भी नहीं लगाया।
विज्ञापन
7 of 8
kapil mishra
मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वे दागी को पार्टी में नहीं रखेंगे। सतेंद्र जैन के मामले में सारे सबूत हैं लेकिन उनको नहीं हटाया जा रहा है। कपिल मिश्रा ने कहा कि जब तक मैने विरोध नहीं किया तब तक लोगों ने सोचा कि मैं भी सरकार के साथ मिला हूं।
अब मैने विरोध किया तो लोगों ने भ्रष्टाचार के सबूत मुझे सौंपे हैं। ढाई साल के कार्यकाल में मुझ पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और न ही मैंने अपनी बेटी या रिश्तेदार को कोई पद दिया है।