फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरे चेहरे की काली करतूत दंग कर देगी आपको

Mon, 17 Nov 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
1 of 7
तीन बार पहले तलाक ले चुकी विवाहिता का जब चौथे पति से भी मन भर गया तो प्रेमी संग मिलकर उसका कत्ल ही कर दिया। पिंजौर निवासी विमल (30) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रिंकू उर्फ मोनिका और उसके प्रेमी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

गोरे चेहरे की काली करतूत दंग कर देगी आपको

2 of 7
पुलिस के मुताबिक मोनिका और उसके प्रेमी सतीश ने ही विमल की नाडा के जंगलों में चाकुओं से गोदकर और पत्थरों से मार कर हत्या की थी। पुलिस ने खून से सने पत्थर और वारदात में प्रयोग किया गया चाकू व अन्य सबूत भी एकत्रित कर लिए हैं।
विज्ञापन

गोरे चेहरे की काली करतूत दंग कर देगी आपको

3 of 7
मोनिका की पहली शादी 2007 में कुरुक्षेत्र में हुई। बेटी भी पैदा हुई मगर बाद में उसका तलाक हो गया। उसके बाद मोनिका की शादी चंडीगढ़ में हुई। ड्राइवर सतीश कुमार से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मगर बाद में वहां भी तलाक हो गया। मोनिका ने सूरजपुर निवासी विमल से तीन महीने पहले ही शादी की थी।

गोरे चेहरे की काली करतूत दंग कर देगी आपको

4 of 7
पुष्पा देवी ने बताया कि उसके बेटे विमल की शादी बीते अगस्त माह में गांव रामपुर सियुडी निवासी वेदप्रकाश की बेटी रिंकू उर्फ मोनिका से हुई थी। विमल के साथ मोनिका का झगड़ा हुआ। 4 नवंबर को विमल अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था, मगर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

गोरे चेहरे की काली करतूत दंग कर देगी आपको

5 of 7
विमल के परिजनों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ ही उसे गायब करने के आरोप लगाए थे। विमल के गुम होने के नौ दिन बाद पुलिस ने नाडा के जंगलों से उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन

गोरे चेहरे की काली करतूत दंग कर देगी आपको

6 of 7
पुलिस के मुताबिक मोनिका और उसके प्रेमी सतीश ने ही विमल की नाडा के जंगलों में चाकुओं से गोदकर और पत्थरों से मार कर हत्या की थी। पुलिस ने खून से सने पत्थर और वारदात में प्रयोग किया गया चाकू व अन्य सबूत भी एकत्रित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरे चेहरे की काली करतूत दंग कर देगी आपको

7 of 7
थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस ने 302, 365 व 201 धारा के तहत मामला दर्ज कर मोनिका और उसके प्रेमी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने विमल की हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया हैं। उन्होंने वारदात में प्रयोग किया गया चाकू, खून से सने पत्थर व अन्य सबूत भी इकट्ठे कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें