शादी का धागा तैराने उतरी नवविवाहिता भाखड़ा नहर में बह गई। पीछे से पति कूद गया। देखते ही राहगीर कूदे। जिंदगी बच न पाई। तस्वीरें।
विज्ञापन
नवविवाहिता बही, पति कूदा...पर न बची जिंदगी
2 of 6
हादसा, हरियाणा में डबवाली के गांव खुईयांमलकाना के निकट हुआ। राहगीरों ने युवक को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवती के शव को नहर से निकाला जा सका। रविवार को डबवाली के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
नवविवाहिता बही, पति कूदा...पर न बची जिंदगी
3 of 6
मलोट निवासी हरलीन कौर की शादी 12 अक्तूबर 2014 को हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। हरप्रीत के पिता शमिंद्र सिंह ने बताया कि गांव मल्लेवाला से गांव खुईयांमलकाना तक मार्ग में कई नहरें आती हैं। उसकी बहू कई बार धागा नहर में तैराने की बात कर रही थी। बहू का कहना था कि वह बड़ी नहर में ही इसे छोड़ेगी।
नवविवाहिता बही, पति कूदा...पर न बची जिंदगी
4 of 6
दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे नहरी की पटरी पर बकरियां को लेजा रहे गांव खुईयांमलकाना के एक युवक ने एक युवती को नहर में डूबते हुए देखा। गूंगा होने के बावजूद उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वह भागते हुए सड़क पर आ गया। युवक ने इशारों के जरिये राहगीरों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नवविवाहिता बही, पति कूदा...पर न बची जिंदगी
5 of 6
शाम करीब 5 बजे गांव पनिहारी से आए एक गोताखोर को युवती की तालाश में भाखड़ा नहर में उतारा गया। गोताखोर ने भाखड़ा नहर की पटरियों से करीब ढाई सौ फुट दूर नहर में से हरलीन का शव बरामद कर लिया। महज छह मिनट में शव को ढूंढ लिया। इससे पहले रस्से पर कुंडी लगाकर शव को नहर में से तलाशा जा रहा था।
मृतका के पिता नैब सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी कि उसकी बेटी तथा दामाद की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई है। मौका पर पहुंचने पर पता चला कि अकेली उसकी बेटी ही गिरी है। मामला संदेहजनक प्रतीत होता है। फिलहाल परिस्थितियां देखी जा रही हैं।