फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई, भतीजों का खून बहाया, दरिंदगी की तस्वीरें

Sun, 01 Mar 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पानी को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने न केवल अपने छोटे भाई, बल्कि दोनों भतीजों को भी गोलियों से भून डाला। तस्वीरों में देखिए, भाई की दरिंदगी।
विज्ञापन

भाई, भतीजों का खून बहाया, दरिंदगी की तस्वीरें

2 of 8
ये वारदात हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में हुई। हत्या के बाद शवों को खुर्द-बुर्द करने का भी प्रयास किया गया। आरोपियों ने एक शव को तो नहर में फेंक दिया, लेकिन पुलिस को आता देख अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

भाई, भतीजों का खून बहाया, दरिंदगी की तस्वीरें

3 of 8
पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस ने नहर किनारे पड़े दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार दोपहर तीसरा शव हलालपुर के पास नहर से बरामद किया गया।

भाई, भतीजों का खून बहाया, दरिंदगी की तस्वीरें

4 of 8
पुलिस का कहना है कि गांव लोवा कलां निवासी रामफल और उसके बड़े भाई रामकिशन के मकान साथ-साथ हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे 54 वर्षीय रामफल अपने बेटों 28 वर्षीय सुमित और 24 वर्षीय दीपक के साथ पानी की पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान रामकिशन बेटों के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन

भाई, भतीजों का खून बहाया, दरिंदगी की तस्वीरें

5 of 8
दोनों में कनेक्शन जोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रामकिशन वहां से चला गया, लेकिन देर रात करीब दस बजे दोबारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचा। दोनों पक्षों में दोबारा कहासुनी शुरू हो गई। अचानक उन्होंने रामफल और उसके दोनों बेटों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे तीनों वहीं ढेर हो गए।
विज्ञापन

भाई, भतीजों का खून बहाया, दरिंदगी की तस्वीरें

6 of 8
गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर रामफल के परिवार की महिलाएं बाहर आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिलाओं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी शवों को गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

भाई, भतीजों का खून बहाया, दरिंदगी की तस्वीरें

7 of 8
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि मृतक सुमित की पत्नी रूबी की शिकायत पर रामकिशन, उसके बेटे योगेश, प्रवेश, संदीप के अलावा सरोज, सीमा, बंटी, ओमपति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी योगेश को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

भाई, भतीजों का खून बहाया, दरिंदगी की तस्वीरें

8 of 8
मामूली सी बात पर हुए इस हत्याकांड से जहां गांव में दहशत और मातम पसरा है। रामफल के परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। ढांढस बंधाने के लिए आने वाले ग्रामीणों की आंखें भी नम हैं। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का मकान सुनसान पड़ा है, वहीं गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें