महाबली खली असली है लेकिन उनके फाइट पर सवाल उठ रहें है। सवाल ये कि 'द ग्रेट' कहलाने वाले महाबली खली को आखिर क्यों पब्लिसिटी स्टंट की जरूरत पड़ रही है?
विज्ञापन
2 of 18
खली की फाइट का 'वारयल सच'
कभी खली को बुरी तरह से पीटना। इतनी बुरी तरह से कि ICU में भर्ती में करवाना पड़े फिर 8 घंटे बाद ICU से निकलकर रिंग में। इससे दिमाग में सवाल आता है कि क्या फिक्स थी खली की फाइट?
विज्ञापन
3 of 18
खली की फाइट का 'वारयल सच'
- फोटो : File Photo
पहले उत्तराखंड का हल्द्वानी फिर हरियाणा का पानीपत, दोनों फाइट में दो चीज कॉमन थी। एक खली और दूसरा खून-खराबे वाली बेहद हिंसक फाइट।
4 of 18
खली की फाइट का 'वारयल सच'
- फोटो : File Photo
शुरू से बताते है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में पहली बार आयोजित हो रही 'द ग्रेट खली रेसलिंग शो' की फाइट अचानक ही तब सुर्खियों में छा गई जब खली के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आई।
विज्ञापन
5 of 18
खली की फाइट का 'वारयल सच'
- फोटो : File Photo
खली को विदेशी रेसलर ने इतनी बुरी तरह से पीटा कि उन्हें हल्द्वानी स्थित ब्रजलाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और पूरी रात उन्हें आईसीयू में रखा गया।
विज्ञापन
6 of 18
द ग्रेट खली
हैरानी की बात ये है कि जो इंसान कुछ ही घंटों पहले तक गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में था वह अचनाक ही अपने पैरों पर कैसे खड़ा हो गया।
विज्ञापन
7 of 18
द ग्रेट खली ने विदेशी रेसलर्स को रिंग में जमकर धोया
खली के अचानक चोटिल होने और तुरंत ही फिट होकर फिर से लड़ने को फिट हो जाने का मामला रियल फाइट से ज्यादा पब्लिसिटी स्टंट नजर आता है।
8 of 18
द ग्रेट खली
- फोटो : फाइल फोटो
हालांकि इस पब्लिसिटी स्टंट से खली को फायदा भी बहुत हुआ। देशभर की निगाहें खली की अगली फाइट पर थी, सभी के मन में एक ही सवाल था कि क्या खली हल्द्वानी का बदला पानीपत में लेंगे?
9 of 18
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा
- फोटो : File Pic
कमाल की बात है, पानीपत में ठीक वैसा ही हुआ जैसा लोग देखना चाहते थे। खली ने कनाडा के ब्रोडी स्टील को कुछ ही पल में चित कर दिया।
10 of 18
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
- फोटो : फाइल फोटो
लोग खुशी से पागल हो गए। खली की स्टूडेंट बीबी बुलबुल और हरियाणा की फाइटर कविता दलाल ने भी विदेशी महिला रेसलर्स को चित कर अपनी पिछली हारों का बदला लिया।
11 of 18
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा
- फोटो : File Photo
सारा कुछ बड़े नाटकीय ढंग से हुआ। कनाड़ा के रेसलर्स ब्रोडी स्टील और माइक नोकस बार-बार खली को रिंग में आने को ललकारते रहे।
12 of 18
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा
- फोटो : File Photo
फिर खली रिंग में आते है और विदेशी रेसलर को मात्र आठ मिनट में लहू-लुहान कर चले जाते है।
13 of 18
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा
- फोटो : File Photo
ये सब इस तरह किया जाता है कि टीवी पर देखने वाले इसके करोड़ों फैंस को बिल्कुल असली लगे, जिससे इसकी टीआरपी बढ़ती चली जाती है।
14 of 18
द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों का खुला चैलेंज
- फोटो : File Photo
दरअसल ये सभी खली अपनी रेसलिंग कम्पटीशन कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेंमेंट (CWE) को प्रमोट करने के लिए कर रहे थे।
15 of 18
WWE
- फोटो : File Photo
ऐसा नहीं है कि खली की फाइट पर पहली बार सवाल उठे है। WWE में कई बार सच में रेसलर्स को जानलेवा चोटें लगती हैं लेकिन इनमें होने वाली फाइटों के फिक्स होने का आरोप लगा है।
16 of 18
WWE
- फोटो : File Photo
अगर आप WWE कि किसी भी फाइट को ध्यान से देखें तो रेसलर्स द्वारा एकदूसरे पर किए जाने वाले प्रहार, उनके घायल होने और रिंग में गिरने का तरीका और फिर अचानक ही पलटवार करने की तकनीक बहुत सी हकीकत खुद बयां कर देती है।
17 of 18
WWE
- फोटो : File Photo
कुछ आलोचकों का तो यहां तक कहना है कि रेसलर्स के ज्यादातर मूव पहले से ही फिक्सड होते हैं और अपने कान में लगे ईयरफोन से रेफरी बाहर बैठे मास्टरमाइंड से मिले निर्देशों को रेसलर्स तक पहुंचाता रहता है।