फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के जेल जाने के बाद, इनको सौंपी जा सकती है डेरे की कमान

Mon, 28 Aug 2017 04:13 PM IST
गजेंद्र कुमार सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
Honeypreet Insan
रेप के मामले में डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद सवाल उठ रहा है कि डेरे का क्या होगा? कौन डेरे की कमान संभालेगा?
विज्ञापन

2 of 12
Dera sacha Sauda
साध्वी यौन शोषण में डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद डेरा प्रेमियों की निगाहें डेरे के अगले उत्तराधिकारी पर हैं। डेरा सच्चा सौदा का संचालन कौन करेगा इस संबंध में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
डेरा प्रमुख का परिवार नया डेरा परिसर में ही रहता है और शाही जीवन यापन करता है। मना जा रहा है कि डेरे के संचालन की कमान हनीप्रीत के हाथों में आ सकती है, जबकि संगत को संभालने का जिम्मा जसमीत को सौंपा जा सकता है। हालांकि गुरु गद्दी जस की तस रहेगी। 

4 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
राजस्थान के श्रीगंगानगर के गांव गुरुसर मोडिया निवासी मग्घर सिंह के घर नसीब कौर की कोख से 15 अगस्त 1967 को जन्मे गुरमीत राम रहीम सिंह आठ साल की आयु में डेरा सच्चा सौदा आने जाने लगे थे। तत्कालीन गद्दीनशीन संत शाह सतनाम सिंह के सानिध्य में उन्होंने आध्यात्म की ओर रुख किया। शाह सतनाम सिंह महाराज ने वर्ष 1990 में उन्हें डेरा सच्चा सौदा की कमान सौंप दी।
विज्ञापन

5 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
इसके बाद उन्होंने डेरे का विस्तार न केवल देश बल्कि विदेश में भी किया। इससे डेरे के अनुयायियों की संख्या 6 करोड़ तक पहुंच गई। एमएसजी कंपनी के  बैनर तले हर प्रकार का सामान बनाकर डेरे को बाजार भी उतार दिया। इसी बीच डेरा प्रमुख ने अपनी दत्तक पुत्री के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा और पांच फिल्में भी बनाईं। 
विज्ञापन

6 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के परिवार में माता नसीब कौर, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटी चरणप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर और दत्तक पुत्री हनीप्रीत कौर, बेटा जसमीत सिंह हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। हनीप्रीत की विकास गुप्ता के साथ शादी हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उसका पति के साथ विवाद रहने लगा। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया।
विज्ञापन

7 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
चरणप्रीत कौर की शादी डॉ. शान-ए-मीत के साथ हुई, जो डेरा के अस्पतालों के  मुखिया हैं और अन्य गतिविधियों में भी उनकी बराबर की दखल रहती है। छोटी बेटी अमनप्रीत की शादी रूह-ए-मीत के साथ हुई, जो एग्रो बिजनेस, एग्रो प्रोडक्ट्स और प्रोसेसिंग का कार्य देखते हैं। 

8 of 12
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
उनके आधीन करीब दो सौ डेरा पदाधिकारी कार्य करते हैं। डेरा प्रमुख का बेटा जसमीत सिंह है। उसकी शादी बठिंडा के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी हुस्नमीत से हुई। जसमीत शाह सतनाम क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष हैं और खेल गांव की कमान संभाले हैं। बाबा के दो दोहते और एक पोता साहिबेदिल और पोती परणमीत हैं। 

9 of 12
ram rahim
 इसके अलावा एक दोहती स्वीटलक है। डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री हनीप्रीत परिवार की ताकतवर किरदार बताई जाती है। वह डेरा प्रमुख के सबसे करीब है। फिल्म प्रोडक्शन, सामाजिक और व्यापारिक कार्यों की वही निगरानी करती है।

10 of 12
राम रहीम - फोटो : SELF
डेरा मुखी का परिवार शाही तरीके से जीवन यापन करता है। डेरा प्रमुख की पत्नी हरमीत कौर अक्सर घर में रहती है। वह डेरा में होने वाले सत्संगों में कभी-कभी ही नजर आती है। 

11 of 12
बाबा गुरमीत राम रहीम केस अपडेट
कौन संभालेगा डेरे की कमान
रेप के मामले में डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद सवाल उठ रहा है कि डेरे का क्या होगा? कौन डेरे की कमान संभालेगा? माना जा रहा है कि गुरु गद्दी जस की तस रहेगी।
विज्ञापन

12 of 12
वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा की चेयरमैन की कमान मौजूदा चेयरपर्सन विपाशना के हाथों में रहेगी, जबकि अन्य गतिविधियों की कमान हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है। जसमीत सिंह विनम्र स्वभाव के हैं तो उन्हें संगत संभालने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रबंधन एमएसजी कंपनी के सीईओ सीपी अरोड़ा की जिम्मेदारी और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें