यूटी गेस्ट हाउस में चंडीगढ़ के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर चर्चा के लिए प्रशासक की सलाहकार समिति की बैठक में प्रशासक शिवराज पाटिल और सांसद किरण खेर का आमना-सामना हुआ तो दोनों ने मुस्कुराते हुए एक दूसरे का अभिवादन किया।
विज्ञापन
PICS: किरण खेर को देखते ही पाटिल ने जो़ड़े हाथ
2 of 7
पिछले गिले-शिकवे को भूल कर दोनों ने अपने संबोधन में एक दूसरे की प्रशंसा की। बैठक और लंच के दौरान साथ-साथ रहे और काफी बातें भी हुईं।
विज्ञापन
PICS: किरण खेर को देखते ही पाटिल ने जो़ड़े हाथ
3 of 7
लंच के दौरान पाटिल के एक तरफ किरण खेर बैठी थीं और दूसरी तरफ सत्यपाल जैन। सलाहकार समिति की पिछली बैठक में बहिष्कार करने वाले पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी पाटिल से पहले की तरह गर्मजोशी से मिले।
PICS: किरण खेर को देखते ही पाटिल ने जो़ड़े हाथ
4 of 7
सलाहकार समिति की पिछली बैठक सांसद से पूछकर तय न करने पर पाटिल और खेर के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को देखते हुए सोमवार की बैठक खेर से पूछ कर तय की गई थी।
विज्ञापन
PICS: किरण खेर को देखते ही पाटिल ने जो़ड़े हाथ
5 of 7
बैठक में पाटिल ने पहले सांसद किरण खेर का स्वागत किया। इसके बाद किरण खेर ने पाटिल का उनसे पूछकर इस बैठक को रखने के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
PICS: किरण खेर को देखते ही पाटिल ने जो़ड़े हाथ
6 of 7
प्रशासक शिवराज पाटिल ने कहा कि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने बैठक में जो मुद्दे रखे हैं, वह इस शहर के विकास के लिए जरूरी हैं। सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को प्रशासन गंभीरता से लेगा। इनमें से कुछ पर तो प्रशासन पहले से काम भी कर रहा है।
चंडीगढ़ के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर चर्चा के लिए बैठक में प्रशासक शिवराज पाटिल और सांसद किरण खेर पिछले गिले-शिकवे को भूल कर दोनों ने अपने संबोधन में एक दूसरे की प्रशंसा की।