हरियाणा के रोहतक में दो बहनों ने बस में मनचलों को खूब सबक सिखाया। दरअसल शहर के गवर्नमेंट कालेज से रोल नंबर लेकर घर वापस जा रही दो बहनों पूजा व आरती के साथ रोहतक-सोनीपत रोड पर रोडवेज बस में मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू की तो दोनों बहनों ने दमदारी से उनका सामना किया। खुद को अपमानित होता देख युवकों ने हाथ उठाया तो लड़कियों ने भी पलटवार करते हुए हुए अपनी बेल्ट से जमकर उनकी धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
देखिए, 2 मर्दानी और 3 मनचले, कैसे सिखाया सबक
2 of 7
दोनों लड़कियां जहां बहादुरी से मनचलों को सबक सिखा रही थी, वहीं बस में मौजूद 60 सवारियां मूक दर्शक बनी रहीं। इस दौरान बस रुकने तीनों युवकों ने लड़कियों को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया। आरोपियों में दो युवकों का आर्मी में सिलेक्शन हो चुका है और वह जल्द ही आर्मी ज्वाइन करने वाले हैं।
विज्ञापन
देखिए, 2 मर्दानी और 3 मनचले, कैसे सिखाया सबक
3 of 7
एसपी शशांक आनंद का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। सोनीपत जिले के निवासी राजेश कुमार बिजली निगम में कार्यरत हैं। उनकी दो बेटियां पूजा और आरती रोहतक के आईसी गवर्नमेंट कालेज में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्राएं हैं और रोजाना रोडवेज बस से ही रोहतक पढ़ने आती हैं।
देखिए, 2 मर्दानी और 3 मनचले, कैसे सिखाया सबक
4 of 7
पूजा व आरती ने बताया कि शुक्रवार को वह कालेज से रोल नंबर लेकर वापस घर जा रही थीं। जब वह बस स्टैंड पर पहुंची तो पहले ही वहां खड़े दो युवकों में से एक ने नंबर लिख कर स्लिप उनके पास फेंकी। जब उन्होंने नंबर नहीं उठाया तो उन युवकों ने गाली गलौच शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने करारा जवाब दिया और वहां से बस में आकर बैठ गई।
विज्ञापन
देखिए, 2 मर्दानी और 3 मनचले, कैसे सिखाया सबक
5 of 7
इसी दौरान वे युवक बस में आ गए और गाली गलौच करने लगा। इसी बीच एक महिला जो गर्भवती थी उसने बोलने का प्रयास किया, लेकिन वे उससे भी उलटा बोलने लगे। जब वे सीट से नहीं उठी तो उनमें से एक युवक ने अपने किसी दोस्त को फोन किया कि बस में दो लड़कियों को सबक सिखाना है तो भालौठ गांव से एक युवक और चढ़ गया और उन तीनों ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
देखिए, 2 मर्दानी और 3 मनचले, कैसे सिखाया सबक
6 of 7
बल्कि एक युवक ने हाथ भी उठा दिया। बस में सवार किसी सवारी ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। इस पर उन्होंने खुद बेल्ट निकाली और उन्हें सबक सिखाने के लिए उनसे भिड़ गई। खूब मारपीट हो गई। इसी बीच बस जब जीडी गोयंका स्कूल के पास रुकी और उन युवकों ने उन्हें बस से नीचे गिराया और वहां से भाग लिए। किसी तरह उन्हें पकड़ा भी तो राहगीरों ने उन्हें छुड़वा दिया।
महिला हेल्पलाइन पर फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाद में कंट्रोल रूम में सूचना दी तो पुलिस करीब आधे घंटे में पहुंची। बहादुर बेटियों के पिता राजेश कुमार ने कहा कि लड़कों के परिजन उन्हें समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन, उन्हें अपनी बेटियों पर नाज है क्योंकि वे डरी नहीं बल्कि उन्होंने मनचलों को सबक सिखाने के लिए पहल की है। उध्ार मारपीट के आरोपी लड़कों को मीडिया में खबर आने के बाद रविवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।