फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! देखिए 27 सेकेंड में 119 सीढ़ियां चढ़ गया ये नौजवान

Thu, 08 Oct 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
विज्ञापन
1 of 6
इस नौजवान की फुर्ती देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इसने 27 सेकेंड में 119 सीढ़ियां चढ़कर गोल्डन बुक में नाम दर्ज कराया। जानिए कौन है ये? रिपोर्ट- डीडी गोयल, सिरसा
विज्ञापन

OMG! देखिए 27 सेकेंड में 119 सीढ़ियां चढ़ गया ये नौजवान

2 of 6
ये युवक है हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली शहर का रहने वाला गौरवदीप भाटी। युवक के आवेदन पर 18 मई 2015 को गोल्डन बुक की टीम श्रीआनंदपुर साहिब में पहुंची। किले में बनी 124 सीढ़ियों पर गौरवदीप की परीक्षा ली।
विज्ञापन

OMG! देखिए 27 सेकेंड में 119 सीढ़ियां चढ़ गया ये नौजवान

3 of 6
पहली पांच सीढ़ियां गीली होने की वजह से छठी सीढ़ी से इस युवक ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया। अगली 119 सीढ़ियां चढ़ने में 27 सेकेंड का समय लिया। टीम ने नौजवान के प्रयास को सराहते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग की। अब इसे अपनी बुक में जगह दी है। पहले यह रिकॉर्ड बठिंडा (पंजाब) के रहने वाले खुशवंत सिंह के नाम पर था। उसने 30 सेकेंड में 110 सीढ़ियां चढ़ी थीं।

OMG! देखिए 27 सेकेंड में 119 सीढ़ियां चढ़ गया ये नौजवान

4 of 6
रिकॉर्ड बनाने के लिए गौरवदीप ने कठिन मेहनत की थी। उसने मंडी किलियांवाली स्थित गुरुनानक कॉलेज तथा पटियाला में रहकर दो माह तक अभ्यास किया। गौरवदीप ने कहा कि उनके पिता इंद्रजीत सिंह उर्फ टीनू भाटी ने उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। करीब डेढ़ माह पूर्व उनकी आकस्मिक मौत हो गई। उस समय सीढ़ियां चढ़ने का रिकॉर्ड बना लिया था मगर सर्टिफिकेट नहीं आया था।
विज्ञापन

OMG! देखिए 27 सेकेंड में 119 सीढ़ियां चढ़ गया ये नौजवान

5 of 6
गौरवदीप ने कहा कि अब वह गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में भी उक्त रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवा कर अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहता है। उल्लेखनीय है कि गौरवदीप इससे पहले 50 मीटर दौड़ मात्र 10 सेकेंड में लगाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

OMG! देखिए 27 सेकेंड में 119 सीढ़ियां चढ़ गया ये नौजवान

6 of 6
गौरवदीप ने कहा कि मैं स्पोर्ट एक्टिविटी में भाग लेता रहता हूं। मैं दो माह से बार-बार ट्रायल कर रहा था। टीम के सामने मैंने पूरा ध्यान रिकॉर्ड बनाने पर फोकस करे रखा। किले की एक सीढ़ी सात इंच ऊंची थी। मैंने लक्ष्य पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें