फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा गजब का ऑफिस, जहां आने पर कुत्ते करते हैं वेल्कम

Sun, 01 Nov 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
क्या आप जानते हैं कि चंडीगढ़ में एक ऐसी कंपनी है, जहां आने-जाने वालों का वेल्कम कुत्ते करते हैं। दो कुत्ते दफ्तर में घूमते रहते हैं। देखिए, पूरा मामला। रिपोर्ट: अजय वर्मा/दीपक अरोड़ा
Trending Videos
विज्ञापन

ये कैसा गजब का ऑफिस, जहां आने पर कुत्ते करते हैं वेल्कम

2 of 7
गौरतलब है कि दफ्तर में बेहतर काम का माहौल और तनाव दूर करने के लिए ये कंपनी भी गूगल के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं। दफ्तर से तनाव दूर करने के लिए दो पालतू डॉग्स की मदद ली है। अपने कर्मचारियों के लिए कई सहूलियतें भी दे रही हैं।
विज्ञापन

ये कैसा गजब का ऑफिस, जहां आने पर कुत्ते करते हैं वेल्कम

3 of 7
मनीमाजरा (एनएसी) स्थित क्यू ब्लॉक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के दफ्तर में प्रवेश करने पर ‘कार्लोस’ और ‘चतुर’ नाम के दो पेट्स स्वागत करते हैं। बीगल्स ब्रीड के ये दोनों डॉग इस दफ्तर में घूमते रहते हैं। कर्मचारी इन्हें गोद में लेने के लिए आतुर रहते हैं।

ये कैसा गजब का ऑफिस, जहां आने पर कुत्ते करते हैं वेल्कम

4 of 7
ऐसे आफिस में दिन की शुरुआत होती है। ‘कार्लोस’ तो को-ऑनर पंचम के केबिन के पास अपनी सीट पर बैठ जाता है और ‘चतुर’ एक-एक कर सभी कर्मचारियों से मिलता है। 5000 वर्ग फुट के स्पेस वाली इस कंपनी में 50 कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन

ये कैसा गजब का ऑफिस, जहां आने पर कुत्ते करते हैं वेल्कम

5 of 7
2005 में शुरू हुई इस कंपनी का टर्न ओवर भले बहुत अधिक नहीं लेकिन यहां मिलने वाली सुविधाओं के कर्मचारी कायल हैं। कर्मचारियों को घर जैसा खाना मुहैया करवाने के लिए शेफ खाना बनाने आता है।
विज्ञापन

ये कैसा गजब का ऑफिस, जहां आने पर कुत्ते करते हैं वेल्कम

6 of 7
वर्क स्पेस के साथ ही यहां प्ले स्टेशन, टेबल टेनिस, स्नूकर भी है। काम से जब मर्जी ब्रेक लेकर इन सुविधाओं का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कैसा गजब का ऑफिस, जहां आने पर कुत्ते करते हैं वेल्कम

7 of 7
कंपनी के को-आर्नर पंचम कहते हैं कि जैसा माहौल हम अपने लिए चाहते हैं वैसा ही हमें कर्मचारियों को भी देना चाहिए। कर्मचारियों को खुला माहौल देने से खुशी तो बढ़ती ही है, नतीजे भी अच्छे आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें