घर-घर की कहानी है वजन बढ़ना। किसी का 70 किलो वजन तो किसी का 90 किलो। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो ये 5 घरेलू नुस्खे अपनाइए, वजन कम हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
weight loss
गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) चंडीगढ़ के सीनियर डाइटिशियन नीषा अरोड़ा ने एक केस स्टडी प्रस्तुत की। इसमें बताया कि गया कि वजन बढ़ने की समस्या झेल रहे लोगों को बैलेंस डाइट दी गई और एक महीने के भीतर उनके वजन में पांच से छह किलोग्राम का अंतर पाया गया।
विज्ञापन
3 of 7
meals
रात को खाए हल्का खाना:
कुछ लोग सोचते हैं कि वजन घटाने के लिए खाना कम कर दें, जो गलत अवधारणा है। खाना उतना ही खाना चाहिए, जितनी भूख हो। रात के वक्त भारी खाना के बजाय हल्का खाना खाए।
4 of 7
salt
सिर्फ पांच ग्राम नमक:
एक दिन में सिर्फ पांच ग्राम नमक खाना चाहिए। पांच ग्राम को नापने के लिए एक अच्छा तरीका है। मान लीजिए एक परिवार में पांच सदस्य हैं। एक किलो ग्राम नमक की थैली के मुताबिक 250-250 ग्राम नमक सभी के हिस्से में आता है। खाने में नमक का प्रयोग इस प्रकार से करना चाहिए कि ताकि नमक की थैली 50 दिन तक चले।
विज्ञापन
5 of 7
fast food
जंक फूड से नहीं मिलते न्यूट्रिशन:
वजन कम करने के लिए अपनी डेली डाइट से जंक फूड को दूर करें। जंक फूड सबसे ज्यादा लोगों का वजन बढ़ा रहा है। इससे पेट तो भर जाता है, लेकिन न्यूट्रिशन नहीं मिलता।
विज्ञापन
6 of 7
sugar
- फोटो : demo pic
बस चार चम्मच चीनी:
पूरे दिन में सिर्फ चार चम्मच चीनी लेनी चाहिए। पूरे दिन में चीनी का ऐसा अनुपात बनाएं, जिससे चीनी ओवरडोज न हो पाए। चाकलेट, मिठाई और आइसक्रीम से बचें।
30 मिनट की एक्सरसाइज जरूरी:
सीनियर डाइटिशियन के मुताबिक बैलेंस डाइट के साथ दिन में एक बार 30 मिनट की एक्सरसाइज भी जरूरी है। एक्सरसाइज चाहे सुबह के समय हो या रात के वक्त। हालांकि उन्होंने खाना खाने से पहले सैर करने की बात पर जोर दिया है। खाना खाने के बाद तेज सैर नहीं की जा सकती। इससे कार्डियक अरेस्ट आने का खतरा रहता है।