फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने जालंधर पहुंचे भज्जी, ये होंगे सिक्योरिटी इंतजाम

Tue, 27 Oct 2015 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेत्री गीता बसरा से शादी करने के लिए टर्बनेटर हरभजन सिंह भज्जी जालंधर पहुंच गए हैं। आज लेडी संगीत है। देखिए, शादी के सुरक्षा इंतजाम।- रिपोर्ट: सौरभ खन्ना, जालंधर
विज्ञापन

शादी करने जालंधर पहुंचे भज्जी, ये होंगे सिक्योरिटी इंतजाम

2 of 7
शादी में देश-विदेश के क्रिकेटरों, बॉलीवुड हस्तियां, कलाकार और कई बड़े राजनेता शामिल होंगे। शादी में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए करीब 100 बाउंसर तैनात रहेंगे। शादी के लिए हरभजन सिंह के घर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।
विज्ञापन

शादी करने जालंधर पहुंचे भज्जी, ये होंगे सिक्योरिटी इंतजाम

3 of 7
सभी मेहमानों की एंट्री एडमिट कार्ड से होगी। शादी स्थल पर हथियारों को साथ लाने की इजाजत नहीं होगी। होटल क्लब कबाना के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा, वहीं अंदर की सुरक्षा बाउंसर के पास होगी।

शादी करने जालंधर पहुंचे भज्जी, ये होंगे सिक्योरिटी इंतजाम

4 of 7
ये बाउंसर अलग-अलग जगहों से बुलवाए गए हैं। समारोह में आने वाले महमानों को ठहराने के लिए होटल क्लब में करीब 40 कमरे बुक करवाए गए हैं। होटल क्लब कबाना में ही 27 अक्तूबर को लेडीज संगीत रखा गया है।

विज्ञापन

शादी करने जालंधर पहुंचे भज्जी, ये होंगे सिक्योरिटी इंतजाम

5 of 7
इसके बाद 28 अक्तूबर को माइयां (हल्दी) लगाने की रस्में अदा की जाएंगी। 29 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे गुरुद्वारा साहिब में हरभजन सिंह और गीता बसरा के फेरे होंगे। दोनों परिवारों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

शादी करने जालंधर पहुंचे भज्जी, ये होंगे सिक्योरिटी इंतजाम

6 of 7
क्रिकेटर हरभजन सिंह सोमवार को जालंधर की छोटी बारादरी स्थित अपने घर पहुंचे। मुंबई में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच खेलने के बाद भज्जी फ्लाइट पकड़ कर अमृतसर पहुंचे। इसके बाद कार से जालंधर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करने जालंधर पहुंचे भज्जी, ये होंगे सिक्योरिटी इंतजाम

7 of 7
भज्जी की माता अवतार कौर और बहनों ने भाई का स्वागत किया। घर आने पर भी भज्जी ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। उन्होंने मीडिया वालों से शादी समारोह को लेकर कोई बातचीत नहीं की। सूत्रों के अनुसार भज्जी शादी से पहले मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें