फिरोजपुर में तेज आंधी और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बिजली विभाग के बठिंडा जोन के इंजीनियर मनोरथ लाल और एमके बंसल ने क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर, मुक्तसर और फरीदकोट में तेज आंधी से लगभग दो हजार बिजली के खंबे और तीन सौ ट्रांसफार्मर गिर गए हैं जिसके कारण 66 केवी सब-स्टेशन नत्थूवाला, भलूर, मुदकी और गजनवाला के फीडरों को काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने कहा कि बिजली की मरम्मत का कार्य चल रहा है। दो या तीन दिन में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।