चंडीगढ़ का मौसम गुरुवार को बदल गया। सुबह बरसात हुई और शीत लहर चलने से दिन की सर्दी लौट आई है। गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर के पास इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे पहाड़ों में भी कई जगह बारिश हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रात तक बारिश के आसार बने हैं। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। पांच फरवरी दोपहर तक सारे बादल छंट जाएंगे। हालांकि इसके बाद चंडीगढ़ सहित पूरा उत्तर भारत फिर से शीत लहर की चपेट में आ जाएगा। इससे अगले दो से तीन दिन अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी आ गई थी, लेकिन गुरुवार को बरसात से मौसम बदल गया। जम्मू कश्मीर के पास इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे पहाड़ों में भी कई जगह बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।
4 of 5
बरसात में ड्यूटी देतीं पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
पांच फरवरी की सुबह से पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने लगेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा। लेकिन इसके आने से जो पहाड़ी हवाएं थम गई थीं, वो अब फिर से मैदानी इलाकों की ओर आने लगेंगे। इससे दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।
इस पश्चिमी विक्षोभ जाने के बाद फरवरी के तीसरे व चौथे हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, जो अपने साथ अच्छी बारिश लाएंगे। बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।