फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शहर, जहां बेहद सस्ती टिकट पर दिखाएंगे ऐश्वर्या की नई मूवी

Fri, 20 May 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय की नई मूवी सरबजीत की रिलीजिंग - फोटो : फाइल फोटो
खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय की नई मूवी कल रिलीज हो रही है। एक शहर में बेहद सस्ती टिकट पर उनकी यह मूवी देखी जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय की नई मूवी सरबजीत की रिलीजिंग - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तानी जेल में मारे गए सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित मूवी सरबजीत कल रिलीज हो रही है। क्योंकि सरबजीत पंजाब के गांव भिखी विंड का रहने वाला था, इसलिए फिरोजपुर-मोगा रोड पर बने सिल्वर बर्ड सिनेमा ने भिखी विंड के आसपास के गांव के लोगों को ये फिल्म दिखाने के लिए पचास फीसदी की छूट की घोषणा की है।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय की नई मूवी सरबजीत की रिलीजिंग - फोटो : फाइल फोटो
एमएमडी इंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मुताबिक फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित सिल्वर बर्ड सिनेमा में गांव भिखी विंड, कालड़ा, अमरकोट, खेमकरण व हरिके लोगों को सर्बजीत फिल्म देखने पर पचास फीसदी छूट दी है, परंतु लोगों को उक्त गांव के रहने संबंधी पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा। सिनेमा की टिकट दो सौ रुपये है, लेकिन भिखी विंड गांव के लोगों से सौ रुपये वसूल किए जाएंगे।

4 of 5
ऐश्वर्या राय की नई मूवी सरबजीत की रिलीजिंग - फोटो : फाइल फोटो
मूवी में ऐश्वर्या राय, रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा मुख्य किरदारो में हैं। सन् 1991 में सर्बजीत पाकिस्तान गया था और कसूर में पकड़ा गया था। पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों ने सर्बजीत पर लाहौर और फैसलाबाद में हुए लगातार बम विस्फोट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। सर्बजीत पाकिस्तानी की विभिन्न जेलों में बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय की नई मूवी सरबजीत की रिलीजिंग - फोटो : फाइल फोटो
आखिरी समय में सरबजीत लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद था। इस दौरान यहां के अधिकारियों ने उस पर बहुत जुल्म किए थे। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई और 2013 में उसकी मौत हो गई। सरबजीत की रिहाई के लिए उसकी बहन दलबीर कौर ने बहुत प्रयास किया लेकिन उसे रिहा नहीं करवा पाई थी। सरबजीत के साथ पाकिस्तान की जेल में हुए प्रत्येक जुल्म इस फिल्म में दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें