भारत में आकर एक विदेशी रेसलर ने जब यहां के पहलवानों को ललकारा तो देखिए कैसे कुर्सियां उठ गईं। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 7
War of Pride Wrestling
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान ही विदेशी रेसलर्स और भारतीय रेसलर्स एक दूसरे से बुरी तरह भिड़ गए। चंडीगढ़ के एक होटल में पत्रकार वार्ता में शिरकत करने आए मंच पर बैठे विदेशी रेसलर ब्राडी स्टिल मेहमानवाजी भूल शनिवार को भारतीय पहलवानों को देखकर उनके टैलेंट पर ही सवाल उठाने लगे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह हैं आप के देश का टैलेंट?
विज्ञापन
3 of 7
War of Pride Wrestling
- फोटो : अमर उजाला
फिर क्या था भारतीय पहलवान गूंगा उर्फ अमृतसरिया से भी सहन नहीं हुआ, वह भी उसे जवाब देने के लिए आगे बढे़। इससे पहले बात हाथा-पाई तक पहुंचती वहां मौजूद आयोजकों ने पहले ही बीच-बचाव कर दोनों को अलग अलग कर दिया।
4 of 7
War of Pride Wrestling
- फोटो : अमर उजाला
दोनो पक्षों की तरफ से कुर्सियां तक उठा ली गईं। हालांकि ब्रॉडी स्टील बीच-बीच में भारत को अपना देश भी कहने से चूके नहीं, लेकिन भारतीय पहलवानों के टैलेंट को बुरा-भला कहने लगे और इडियट भी कह डाला।
विज्ञापन
5 of 7
War of Pride Wrestling
- फोटो : अमर उजाला
इस बात से भारतीय रेसलर टाइगर राफटा भी बुरी तरह से भड़क गए और यह कहकर विदेशी पहलवानों की चेतावनी का जवाब दिया कि आप को जवाब रिंग में मिल जाएगा भारत में काफी टैलेंट है। भारतीय पहलवान गूंगा का कहना था कि विदेशी पहलवानों ने देश के ऊपर टिप्पणी की थी, जिसका जवाब वह रिंग में उन्हें देंगे।
विज्ञापन
6 of 7
War of Pride Wrestling
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल बिग शो, अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे नामी रेसलर्स को को डब्ल्यू डब्ल्यू ई के मंच पर सभी ने टीवी स्क्रीन पर लड़ते और झगड़ते तो देखा होगा, लेकिन इस बार यह सब शनिवार को लाइव शो के जरिए चंडीगढ़ के पास खरड़ के आगे सीसीजसी झंझेड़ी में ‘वार ऑफ प्राइड’ में देखने को मिलेगा। जहां पर विदेशी और देशी रेसलर्स आमने सामने हाेंगे।
इंडियन प्रो रेसलिंग (आईपीडब्ल्यू) ने वर्ल्ड रेसलिंग प्रोफेशनल (डब्ल्यूडब्ल्यूयूपी) के साथ मिलकर ‘वार ऑफ प्राइड’ का आयोजन कर रहा है। इसमें विदेशी और देशी रेसलर्स आमने सामने हाेंगे। यह है विदेशी रेसलर्स : ब्रॉडी स्टील, बॉबी लैशले, कारलिटो, मिस्टर रेसलिंग, नाइडमेयर, अनानजी, एक्सटर्मिनेटर एलेफोर शामिल हैं। भारतीय रेसलर्स : टाइगर राफटा, गुंगा उर्फ अमृतसरिया, ग्रेट मराठा, तजिंदर सिंह, रोहित शामिल रहे।