टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिर दुनिया को दिखा ही दिया कि वे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से कितना अधिक प्यार करते हैं। देखिए, ये सुबूत।
विज्ञापन
2 of 5
अनुष्का से कितना 'विराट' प्रेम
फिल्म सुल्तान की शूटिंग खत्म होने के बाद अनुष्का शर्मा पटियाला में अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म फिल्लौरी की शूटिंग में व्यस्त हैं। विराट कोहली पिछले छह दिन से उनके साथ पटियाला के होटल में रुके हुए हैं। वे समय निकालकर कुछ दूर से अनुष्का की शूटिंग भी देखते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अनुष्का से कितना 'विराट' प्रेम
पटियाला के होटल नीमराणा में दोनों सेलीब्रेटी एक साथ रुके रहे। विराट का कमरा अनुष्का के कमरे के साथ ही था। विराट इस दौरान फिटनेस को लेकर काफी क्रेजी दिखे। वह होटल की जिम में काफी पसीना बहाते थे। विराट ने फेसबुक पर फोटो अपलोड की, जिसमें वह होटल की छत पर सेल्फी ले रहे हैं।
4 of 5
फिल्म फिल्लौरी की शूटिंग अब अंतिम दौर में है।
फिल्म फिल्लौरी की शूटिंग अब अंतिम दौर में है। आखिरी सीन सोमवार को देर शाम शूट हुआ। ये एक शादी का सीन था। अनुष्का फिल्म में पहले ही मर चुकी हैं। बाकी फिल्म के हिस्से में उनकी आत्मा भटक रही है। फिल्म की दूसरी हीरोइन मेहरीन की शाद का सीन फिल्माया गया। मौके पर फैंस का जमावड़ा लगा रहा।