फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ ये महिला जानती है राम रहीम और हनीप्रीत के सारे राज, जल्द आएंगे सामने

Sat, 28 Oct 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पंचकूला पहुंची विपासना इंसां
पुलिस राम रहीम और हनीप्रीत का छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा राज खोलना चाहती है और ये सभी राज सिर्फ एक महिला जानती है, जो जल्दी ही सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
पंचकूला पहुंची विपासना इंसां
अब तक हुई पूछताछ में पुलिस को जितने भी सुराग मिले हैं, वो पंचकूला में हुई हिंसा मामले से जुड़े हैं। लेकिन पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर सहित अन्य जांच एजेंसियां अब डेरे की संपत्ति, आय, वित्तीय लेन देन के अलावा डेरे की तमाम गतिविधियों को नए सिरे से खंगालने में जुटी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Vipassana and Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
डेरे के अधिकतर नजदीकियों की हिंसा से जुड़े मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में डेरे की तमाम गतिविधियों की पुख्ता जानकारी हासिल करने के लिए तीनों एजेंसियों के लिए चेयरपर्सन विपासना ही अहम कड़ी है।

4 of 6
पंचकूला पहुंची विपासना इंसां
डेरे की चल अचल संपत्ति के अलावा देश विदेश में करोड़ों के वित्तीय लेन देन, एमएसजी सहित अन्य कंपनियों के टर्नओवर और नेटवर्क के अलावा सिरसा डेरा के अंदर डेरे के सिक्के के जरिये समानांतर आर्थिक तंत्र के संचालन की तरफ भी एजेंसियों की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ram rahim
उधर, मुख्यालय से एसआईटी की एक टीम भी सिरसा पहुंचकर डेरा प्रकरण को लेकर जांच में जुटी है। डेरे की चल अचल संपत्तियों के ब्यौरे और तमाम वित्तीय गतिविधियों के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, बायोमीट्रिक सिस्टम और बैंकों के खाते के अलावा सिक्कों के राज खोलने में पुलिस व अन्य एजेंसियां जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ram Rahim
सूत्रों की मानें तो विपासना से हुई पूछताछ के बाद दोबारा पूछताछ के लिए पंचकूला इसलिए नहीं पहुंच सकीं, क्योंकि अन्य एजेंसियों के लिए जानकारियां हासिल करने के लिए डेरे की चेयरपर्सन की भूमिका अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें