नई सरकार के पहले फैसले ने सभी को चौंका कर रख दिया। सीएम-मंत्री-विधायक सभी की गाड़ी से लालबत्ती हटा दी गई। देखिए
विज्ञापन
2 of 6
पंजाब कैबिनेट के अहम फैसले
- फोटो : File Photo
वीआईपी कल्चर खत्म करने के पंजाब कैबिनेट के फैसले पर तुरंत अमल करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्रियों ने अपने वाहनों से लाल बत्ती हटा दी। हालांकि इस संबंध में अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। शनिवार को ही कैबिनेट मीटिंग के तुरंत बाद ही सबने अपने वाहनों से लाल बत्ती हटा दी।
विज्ञापन
3 of 6
Punjab Cabinate meeting
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि वीआईपी कल्चर की दिखावा खत्म करने का यह कदम कांग्रेस के मेनिफेस्टो का हिस्सा है। हालांकि मेनिफेस्टो में सीएम और कैबिनेट मंत्रियों को इसके दायरे से बाहर रखा गया था। पर कैबिनेट ने खुद को इसके दायरे में लाने का फैसला किया।
4 of 6
कैप्टन सरकार की पहली बैठक
इसका मकसद वीआईपी कल्चर का पूर्ण सफाया करना है। जो बीते साल खजाने पर बोझ के साथ आम आदमी के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ था। सिर्फ एमरजेंसी अस्पताल, एंबुलेंस, फायर टेंडर, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व अन्य जजों के वाहनों को छोड़कर किसी वाहन पर लाल बत्ती नहीं लगेगी।
विज्ञापन
5 of 6
Lal batti
- फोटो : File Photo
सरकारी वाहनों पर लाल बत्ती के प्रयोग संबंधित नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। नोटिफिकेशन जारी होते ही सरकारी विभागों में इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट के अन्य फैसलों को भी समयबद्ध ढांचे में अमल में लाया जाएगा। सीएम और मंत्री इन पर निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं। ताकि इसमें कोई अड़चन या देरी न हो। कैबिनेट ने 120 से ज्यादा फैसले लेकर इसे विकास कार्यक्रम के तौर पर अपनाया गया है।