फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल और नीली बत्ती के बाद अब अफसरों की गाड़ियों से हटेगी ये चीज, देखिए

Sat, 08 Jul 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कार पर हूटर - फोटो : Demo Pic
लाल और नीली बत्ती हटाकर सरकार ने एक वीआईपी कल्चर तो खत्म कर दिया। अब एक और चीज हटाकर एक और कल्चर खत्म किया जाएगा, देखिए।
 
विज्ञापन

2 of 7
vip culture
दरअसल, लाल बत्ती के बाद अब माननीयों का हूटर भी जाएगा। ये पहल भी पंजाब ही कर रहा है। प्रदेश की कैप्टन सरकार सरकार ने वीआईपी कल्चर की आखिरी निशानी हूटर को भी खत्म करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद जल्द ही ट्रांसपोर्ट विभाग इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर देगा।
विज्ञापन

3 of 7
VIP Culture
कांग्रेस ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में राज्य से वीआईपी कल्चर खत्म करने का वादा किया था। प्रदेश में सबसे पहले यह बात वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने की थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के प्रमुख के तौर पर उन्होंने लोगों से यह करने का वादा किया था। कांग्रेस में आने के बाद उन्होंने इस वादे को अहमियत दी।
 

4 of 7
VIP Culture
कैप्टन सरकार में मंत्री बनते ही उन्होंने पहली ही कैबिनेट बैठक में लाल बत्ती खत्म कर पंजाब ने देश के मिसाल कायम की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश और फिर केंद्र सरकार ने इसका अनुसरण किया। इसके बाद हूटर को भी खत्म करने का फैसला किया गया है। साथ ही सीएम कार्यालय से ट्रांसपोर्ट विभाग को निर्देश जारी कर नोटिफिकेशन करने को कहा गया है।
 
विज्ञापन

5 of 7
कार पर हूटर - फोटो : Demo Pic
अब सिर्फ एंबुलेंस समेत उन्हीं वाहनों में हूटर या सायरन का प्रयोग किया जा सकेगा, जिनमें बत्ती की इजाजत है। बाकी कोई भी वीआईपी हूटर का प्रयोग नहीं कर सकेगा। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को फीडबैक मिला था कि लाल बत्ती हटने के बाद भी माननीयों का रुतबा कायम है। अब वह अपने वीआईपी होने के सबूत के तौर पर हूटर का प्रयोग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
VIP Culture
पंजाब में लंबे समय से निजी और सरकारी बसों में अश्लील गाने चलाने की शिकायतें आती रही हैं। अकाली सरकार ने भी कई बार इसे रोकने को निर्देश जारी किए, पर कुछ नहीं हुआ। अब कांग्रेस सरकार ने इसका नया समाधान निकाला है। अब सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट (निजी और सरकारी) में कोई भी रिकॉर्डेड गाने नहीं चलाए जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार पर हूटर
अब सिर्फ इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक ही चलाया जा सकेगा। इसके अलावा रेडियो की इजाजत रहेगी। बसों में फिल्में चलाने की इजाजत पहले की तरह जारी रहेगी। ट्रांसपोर्ट विभाग जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर रहा है। उसके बाद चेकिंग के दौरान अगर किसी भी बस में गानों की सीडी मिली तो स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें