फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भी माना पंचकूला दंगा में शामिल था राम रहीम का सीए, ये जिम्मेदारी निभाई

Tue, 24 Oct 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
CEO of dera firm
25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगा में शामिल सीपी अरोड़ा ने सोमवार की शाम पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि सीपी अरोड़ा एमएसजी का सीईओ है। 
विज्ञापन

2 of 8
फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया पंचकूला हिंसा का आरोपी सीपी अरोड़ा ।
पुलिस गुरमीत राम रहीम के फिल्मी दुनिया से जुड़े हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की गतिविधियों की छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा में हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से भी फंडिंग की गई। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस दूसरी ओर इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि कहीं एमएसजी सीईओ के तार हकीकत इंटरप्राइजेज के अधिकारियों के साथ तो नहीं जुड़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Panchkula Violence
क्योंकि वह गुरमीत राम रहीम के कंपनियों से जुड़े पैसों के निवेश और खर्च का लेखा जोखा भी रखता था। वह पेशे से चार्टेड एकाउंटेंड भी है। पुलिस की माने तो विपासना और हनीप्रीत से पूछताछ के बाद सीपी अरोड़ा का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने सीपी अरोड़ा को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान हिंसा और पैैसों की लेन देने की एक एक कड़ी जोड़ने में पुलिस जुटी है। हिंसा से जुड़ी आधी कड़ी तो पुलिस ने जोड़ ली है, लेकिन पैसों से जुड़े सवालों पर अभी पुलिस को सीपी अरोड़ा से सही तरीके से जवाब नहीं मिला है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। 

4 of 8
पंचकूला में हिंसा - फोटो : File Photo
फिल्मों और उत्पादों पर ट्वीट 
सीपी अरोड़ा के ट्वीटर पर अधिकांश ट्वीट गुरमीत राम रहीम की फिल्मों और उनकी सफलता से जुड़े हैं। इतना ही नहीं एमएसजी के उत्पादों और खाद्य पदार्थों से भी उसके ट्वीट जुड़े हैं। जिसमें उसने बताया है कि एमएसजी के ब्रांड दूसरों से अलग और बेहतर होंगे।
विज्ञापन

5 of 8
पंचकूला में हिंसा - फोटो : File Photo
एक विज्ञापन कंपनी में सीएफओ था सीपी अरोड़ा  
विज्ञापन क्षेत्र की एक चर्चित कंपनी में पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के पद पर सीपी अरोड़ा तैनात था। अरोड़ा ने पिछले साल जुलाई में कंपनी छोड़ दी थी और तबसे उसका कंपनी से कोई संपर्क नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 8
Panchkula Violence - फोटो : File Photo
पुलिस नंबरों की लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी 
25 और 45 सदस्यीय कमेटी में शामिल लोगों के फोन लोकेशन पुलिस ट्रेस करने में जुटी है। ताकि ये पता चल सके कि 17 अगस्त को हुई मीटिंग में कौन कौन लोग शामिल थे। बता दें कि हनीप्रीत, आदित्य, गोपाल, पवन, बाबा का पीए राकेश अरोड़ा, एमएसजी का डायरेक्टर सीपी अरोड़ा, गोबीराम, दलबीर सिंह, खरैती लाल, पवन, दान सिंह, लालचंद, दरबारा सिंह, दिलावर सिंह, चमकौर सभी डेरे की कमेटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन

7 of 8
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
पुलिस आमने सामने बिठाकर करना चाहती है पूछताछ 
पुलिस सूत्रों की मानें तो विपासना और एमएसजी के सीईओ सीपी अरोड़ा को आमने सामने बिठाकर पुलिस की एसआईटी पूछताछ करना चाहती है। क्योंकि विपासना ने पूछताछ में पुलिस के सामने जो खुलासा किया था, उन सभी तथ्यों को रिमांड के दौरान सीपी अरोड़ा ने निराधार बताया है।
विज्ञापन

8 of 8
Ram rahim
अगर सोमवार तक रिमांड के दौरान सीपी अरोड़ा पुलिस का सहयोग नहीं करता है, तो मंगलवार को अदालत से पुलिस सीपी अरोड़ा के रिमांड की मांग भी कर सकती है। ताकि रिमांड के दौरान मिले समय में पुलिस सीपी आरोड़ा और विपासना को आमने सामने बैठाकर सच और झूठ से पर्दा उठा सके। वहीं आदित्य और पवन इंसा कहां छुपे हैं, इस संबंध में जानकारी न होने की बात बार बार बता रहा है। पुलिस के लिए इन दोनों की गिरफ्तारी सिर दर्द बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें