पंचकूला में जो हुआ उसे टाला जा सकता था। जानिए सरकार की वो कौन सी लापरवाही थी जिससे पंचकूला में आज हिंसा का तांडव मचा।
विज्ञापन
2 of 9
Ram Rahim Verdict
हरियाणा सरकार की बड़ी लापरवाही तो शुरुआती सुरक्षा इंतजामों में ही झलक गई थी, जिसके बाद हिंसा का जबरदस्त तांडव हुआ।
विज्ञापन
3 of 9
Ram Rahim Verdict
दरअसल, हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेशभर में सुरक्षा इंतजामों के चलते धारा-144 लगाई थी। मगर धारा-144 को धत्ता बताकर काफी संख्या में डेरा समर्थक पंचकूला में जुट गए।
4 of 9
Ram Rahim Verdict
ये देखते हुए जब हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और पुलिस की खिंचाई की तो इस लापरवाही का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
Ram Rahim Verdict
डीजीपी बीएस संधू ने स्पष्ट किया कि धारा-144 तो सिर्फ लोगों को अपने साथ हथियार न लाने पर लगाई गई थी, उनके जुटने पर नहीं। इसके चलते तुरंत एक दिन पहले धारा-144 की पाबंदियों को संशोधित कर लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डेढ़ लाख के करीबन डेरा सर्मथक पंचूकला में पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
6 of 9
Ram Rahim Verdict
तीन दिन पहले पंजाब पुलिस ने केंद्र को भेजे पत्र में इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि पंजाब के नामचर्चा घरों में डेरा समर्थक हथियार व पेट्रोल-डीजल बम जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Ram Rahim Verdict
इसलिए उन्हें अर्धसैनिक बलों की ज्यादा कंपनियां चाहिए, लेकिन हैरानी बात यह कि सरकार हरियाणा में इस बात से बेखबर रही।
8 of 9
Ram Rahim Verdict
इस बारे में पूछने पर वीरवार को हरियाणा के गृह सचिव रामनिवास ने कहा था कि अभी नामचर्चा घरों में हथियार जुटाने का कोई इनपुट नहीं है, लेकिन फैसला आने के तुरंत बाद ही समर्थक हथियार लहराते हैं, डंडे लहराते हैं और जमकर आगजनी करते हैं।