ग्रामीणों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात किसान नेता राकेश टिकैत का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे सरकार द्वारा किए जा रहे दमन की बात कह रहे हैं। इसमें राकेश टिकैत ने लोगों से आह्वान किया है कि वे आंदोलन से जुड़ें। इस पर कंडेला गांव में लोग एकत्रित हुए और रात करीब साढ़े नौ बजे जींद-चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।