फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के बाद टीकरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, सभी रास्तों पर बैरिकेड लगे, अचानक शुरू हुई ये तैयारी

Thu, 28 Jan 2021 10:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
टीकरी बॉर्डर पर सभी रास्ते बंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए बवाल के बाद अब दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सभी कच्चे व पक्के रास्तों को बंद कर दिया है। दिल्ली की दहलीज टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा पहले से और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। यहां अब 6 लेयर की बैरिकेडिंग दोबारा से की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
झाड़ोदा बॉर्डर पर की गई बैरिकेडिंग के चलते वापस लौटते वाहन चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुवार को झाड़ोदा बॉर्डर पर हरियाणा सीमा में दिल्ली पुलिस ने सड़क पर ट्रक खड़े कर रास्ता अवरुद्ध किया। इसके आगे 100, 200 और 400 मीटर पर लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं। इसी बॉर्डर से कच्चे रास्तों का संपर्क भी बंद किया गया है। वहां पर भी लोहे के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। शहर के साथ लगते निजामपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यहां पहले से ज्यादा दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सीआरपीएफ और आरएएफ की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
झाड़ोदा बॉर्डर पर कच्चे रास्तों पर लगाए गए बैरिकेडिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैदल जा रहे हैं लोग 
गुरुवार को लोग अपने घरों से दिल्ली जाने के लिए निकले। वे झाड़ोदा बॉर्डर पर पहुंचे लेकिन यहां बैरिकेड लगे देखकर वापस दूसरे रास्तों से दिल्ली जाने का प्रबंध करते नजर आए, मगर कहीं से भी उन्हें रास्ता नहीं मिला तो काफी लोग लौट गए। उधर पैदल ही लोग झाड़ोदा बॉर्डर को क्रास कर दिल्ली में एंट्री कर पाए। यहां से जो लोग पैदल आ-जा रहे थे उन पर भी दिल्ली पुलिसकर्मियों व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने पूरी नजर बनाए रखी। 

4 of 5
दिल्ली पुलिस ने की बैरिकेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीकरी बॉर्डर पर दिनभर की गई बैरिकेडिंग 
किसानों की ट्रैक्टर परेड से पहले जैसे ही टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई थी, उसी तरह से फिर से यहां बैरिकेडिंग की गई। पहले यहां छह लेयर की बैरिकेडिंग की हुई थी, मगर अब दोबारा से यहां उतने ही लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। यही नहीं जगह-जगह पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। क्रेन और जेसीबी के जरिये भारी-भरकम पत्थर भी सड़कों पर रखे गए हैं, ताकि किसान दोबारा से दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रक से रास्ता किया गया बंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चप्पे-चप्पे पर तैनात है अर्द्धसैनिक बल 
रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 10 कंपनी की तैनाती बॉर्डर के आसपास की गई है। सुरक्षा पहरा यहां कड़ा है। टीकरी बॉर्डर, झाड़ोदा बॉर्डर के अलावा दिल्ली के अन्य मार्गों पर उनकी तैनाती की गई है। बाईपास पर सेक्टर-9 मोड़, बालौर चौक, नया गांव चौक, नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के नीचे व सभी मेट्रो स्टेशनों पर आरएएफ व सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें