फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या साजिश का शिकार हुआ है विकास बराला, दोस्तों ने शुरू किया Facebook पर ये कैंपेन

Sun, 13 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Chandigarh Stalking Case
चंडीगढ़ छेड़छाड़ कांड का आरोपी विकास बराला क्या किसी साजिश का शिकार हुआ है? Facebook पर अब एक कैंपेन चलाया जा रहा है, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
Vikas Barala Facebook
सोशल साइट फेसबुक पर उसके मित्रों ने बाकायदा ‘जस्टिस फार विकास’ के नाम से बनाया है। जिस पर लगातार रोजाना लोगों की ओर से विकास के लिए न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस पेज के माध्यम से विकास के मित्रों द्वारा वर्णिका कुंडू के साथ हुई घटना की रात की आपबीती को भी बताने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
Vikas Barala Facebook
विकास बराला के पक्ष में सोशल मीडिया पर 3 दिन में पेज पर 2522 लाइक, 2586 फॉलोअर जुड़ गए। विकास के समर्थकों ने जस्टिस फॉर विकास के नाम से 9 अगस्त से खास कैंपेन शुरू किया है। इस पेज पर तेजी से समर्थकों की संख्या बढ़ रही है व कुछ लोग विकास के खिलाफ भी कमेंट्स कर रहे हैं।

4 of 8
Vikas Barala Facebook
लोगों का मानना है कि विकास पर नाजायज रूप से अपहरण के प्रयास व अन्य गलत धाराएं जोड़ी गई हैं। सोशल मीडिया में फेसबुक पर बनाए गए इस पेज पर विकास बराला के लिए न्याय की गुहार लगाई गई है। उस पेज बताया गया है कि घटना की रात विकास गाड़ी को चला रहा था। यह बात वर्णिका ने भी मानी है।
विज्ञापन

5 of 8
Chandigarh Stalking Case
विकास की गाड़ी को पहले किसी अज्ञात कार ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद विकास के दोस्त आशीष के कहने पर ही उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और आशीष ने कार से उतरकर जब देखा कि कार में लड़की है तो वे कार में वापस बैठने के लिए जाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया था।
विज्ञापन

6 of 8
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
समर्थन में आ रहे ये कमेंट्स-
1. गंदी राजनीति के शिकार बना विकास बराला।
2. यह बहुत खतरनाक स्थिति बनती जा रही है.... कोई लड़की हैं तो वो सही है फिर चाहे सामने वाला कोई भी क्यूं ना हो। जिससे हम युवाओं को समझना होगा....हर बात को हमें बिना साक्ष्य के नहीं मान लेना चाहिए.... सिर्फ लड़की होना ही सही होने की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
वर्णिका कुंदू - फोटो : ANI
समर्थन में आ रहे ये कमेंट्स-
3. थानेदार जी, किसी लड़की को तंग करने पर कौन सी धारा लगती है?
थानेदार- पहले ये बता कि लड़का किसका है?
 
विज्ञापन

8 of 8
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu - फोटो : File Photo
समर्थन में आ रहे ये कमेंट्स-
4. जनहित में जारी-
 आपकी गाड़ी में कोई टक्कर मारकर जाए तो उसकी पीछा मत करना, क्योकि गाड़ी में कोई लड़की भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें