फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप-बजरंग दल ने चंडीगढ़ में निकाली अस्थि-कलश यात्रा, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
विश्व हिंदू परिषद नेता स्व. अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देने के लिए विहिप और बजरंग दल के नेतृत्व में कई हिंदू संगठनों ने अस्थि-कलश यात्रा निकाली। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

विहिप-बजरंग दल ने चंडीगढ़ में निकाली अस्थि-कलश यात्रा, तस्वीरें

2 of 5
स्थि कलश यात्रा सेक्टर-37 के परशुराम भवन से शुरू होकर सेक्टर-24, 23, 22, 21, 20, 30, 29 से ट्रिब्यून चौक से होते हुए शिव मानस मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 चंडीगढ़ में समाप्त हुई। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह मंदिर कमेटियों, हिंदू संगठनों, संघ परिवार के अन्य संगठनों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पों की वर्षा करके अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विहिप-बजरंग दल ने चंडीगढ़ में निकाली अस्थि-कलश यात्रा, तस्वीरें

3 of 5
विहिप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय भारद्वाज, महानगर मंत्री सुरेश राणा और बजरंग दल के संयोजक दविंदर सिद्धू ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल के नेता अमितोश शर्मा ने बताया कि छह दिसंबर को बजरंग दल शौर्य दिवस के रूप में मनाता है, इस दिन बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। इसलिए छह दिसंबर का दिन अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना गया।

विहिप-बजरंग दल ने चंडीगढ़ में निकाली अस्थि-कलश यात्रा, तस्वीरें

4 of 5
संगठन की तरफ से यात्रा का आयोजन व नेतृत्व सुशील पांडे, मुनीष बख्शी, सुरेश चौधरी, गौरव कंवर, अरविंद शुक्ला, राकेश मिश्रा, राजकुमार, ऋषिराज, अमितोश शर्मा, जीवन कुमार, प्रेम डोगरा, सुमित डोगरा, सुमित शर्मा, गिरीश सचदेवा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप-बजरंग दल ने चंडीगढ़ में निकाली अस्थि-कलश यात्रा, तस्वीरें

5 of 5
श्रद्धांजलि अर्पण करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद और एडिशनल सालिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख राम बहादुर मिश्रा, गौरव गोयल, नरेश अरोड़ा, बाल कृष्ण कपूर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें