फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पंचकूला में 'श्रीनगर' जैसा नजारा, स्कूल-कॉलेज बंद, लोग घरों में कैद!

Thu, 24 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Panchkula News
पहली बार पंचकूला में 'श्रीनगर' जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हर ओर पुलिस, कमांडो और बैरिकेट्स ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Panchkula News
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के साध्वी मामले में 25 अगस्त को फैसले की तारीख को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 24 और 25 अगस्त को शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
Panchkula News
वकीलों ने भी तीन दिनों तक वर्क सस्पेंड करने का फैसला लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार पंचकूला में अब तक 1.5 लाख से ज्यादा डेरा समर्थक पहुंच चुंके हैं। पंचकूला के सेक्टर 23 के डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर में ये लोग हरियाणा, पंजाब व आसपास के कई राज्यों से पहुंच रहे हैं। 

4 of 8
Panchkula News
सड़कों व मैदानों में ये लोग गर्मी और बुरे हालात में रुके हुए हैं। वे लोग किसी भी हाल में यहां से हटने को तैयार नहीं हैं। डेरा समर्थकों के अड़ियल रवैये को देखते हुए पुलिस भी असमर्थ नजर आ रही है।
विज्ञापन

5 of 8
Panchkula News
वहीं एक सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर पूरे राज्य में धारा-144 लगी हुई है तो लाखों की संख्या में लोग पंचकूला में इक्ट्ठे कैसे हो सकते हैं?
 
विज्ञापन

6 of 8
Panchkula News
रूट डायवर्जन, जाम से जूझते रहे पूरे दिन लेाग
पहले ही पांच रूटों को दो दिनों के लिए बंद रखने की घोषणा की गई है जबकि शाम के वक्त भी कुछ रूटों पर वाहनों को डायवर्ट किए जाने की वजह से परेशानी बनी रही। अगले तीन दिनों के दौरान पंचकूला के अंदर और आसपास के सभी क्षेत्रों से आने जाने वालों को तकलीफों से जूझना पड़ेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
Panchkula News
सूरजपुर टोल प्लाजा के पास ही ऑटो को वापस भेज दिया जा रहा है जबकि ओल्ड पंचकूला के पास भी नाके लगे होने से पिंजौर-कालका वासियों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Panchkula News
माजरी चौक से अंदर की एंट्री नहीं होने की वजह से भी एनएच से आने वाले वाहनों को लंबा रूट लेना पड़ेगा, जबकि हाउसिंग बोर्ड चौराहे से भी शाम के वक्त वाहनों को सीधे कमांड अस्पताल की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। अधिकतर वाहनों ने सेक्टरों में जाने के लिए सेक्टर-छह का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें