फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों 12वीं पास लड़के ने लगा ली फांसी, लिखा रुला देने वाला सुसाइड नोट

Thu, 24 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
1 of 7
Suicide
एक 12वीं पास लड़के के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगा ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Suicide
घटना पंजाब के संगरूर की है, जहां सुनाम के गांव छाजली में जिंदगी से निराश बीस वर्षीय नौजवान वरिंदर सिंह लक्खी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने बारहवीं तक पढ़ाई की थी।
विज्ञापन

3 of 7
Suicide
उसके बिस्तर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें वरिंदर सिंह ने अपनी तकलीफों के बारे में लिखा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी है। 

4 of 7
Suicide
मामले के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि छाजली के रोजा पत्ती में वरिंदर सिंह घर में अकेला रहता था। मंगलवार की रात उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बिस्तर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वरिंदर से लिखा है कि ‘मैं अंबरों टूटिया तारा, जिसनूं कोई नहीं सहारा।’
विज्ञापन

5 of 7
Suicide
वरिंदर ने लिखा है कि अपनी जिंदगी से तंग आकर वह मौत के आगोश में समा रहा है। मैंने अपनी जिंदगी में भारी तकलीफें झेली हैं और उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं माना जाए। बचपन में ही वरिंदर सिंह के पिता की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
suicide
तीन वर्ष पहले उसकी मां का भी देहांत हो गया था। उसकी इकलौती बहन की शादी पिछले वर्ष हुई। वरिंदर घर में अकेला रहता था। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां वरिंदर की आत्महत्या को बेरोजगारी से जोड़कर देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुसाइड - फोटो : Demo Pic
यूनियन के जिला सचिव दरबारा सिंह, जसवंत सिंह व संत राम का दावा है कि बेरोजगारी की वजह से पंजाब का नौजवान व किसान टूट चुका है। किसान व नौजवान मजबूर होकर खुदकुशी करने को विवश हो रहा है। सरकार अपने वादों के पीछे हट रही है। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें