25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख पर क्या फैसला आएगा, इसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। देखिए हरियाणा में अभी कैसा माहौल है।
विज्ञापन
2 of 8
Haryana News
हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने शनिवार को सिरसा में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट में पेश होने को कहा। इसलिए हर प्रकार से सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
Haryana News
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पेशी के दौरान सिरसा में सड़क किनारे हजारों डेरा प्रेमियों द्वारा लाठियां लेकर खड़े होने के सवाल पर डीजीपी बीएस संधू ने कहा धारा 144 का सख्ती से पालन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी को पहले भी सिरसा में रह चुके हैं।
4 of 8
Haryana News
किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। जो भी धारा 144 की अवहेलना करेगा उसके सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं सिरसा पुलिस अधीक्षक रह चुका हूं और आईजी हिसार अमिताभ ढिल्लों भी सिरसा एसपी रह चुके हैं। इसलिए सिरसा की भौगोलिक व आंतरिक हालातों का अच्छी तरह से पता है।
विज्ञापन
5 of 8
Haryana News
पंजाब व राजस्थान में भी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बहुत तादाद में रहते हैं। दोनों राज्यों की पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। दोनों राज्यों से लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। सिरसा और पंचकूला में सुरक्षा के आधुनिक प्रबंध करते हुए निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह न फैले इसके लिए सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
6 of 8
Haryana News
पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि महिलाओं का सुरक्षा प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि महिलाओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्होंने 100 नंबर पर डायल करके सहायता मांगी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से डायल 100 का पंचकूला में कंट्रोल रूम बनाया है।
विज्ञापन
7 of 8
Haryana News
इसकी खास बात यह है कि सभी पुलिस थानों में दो-दो जीपीएस गाड़ियों भेजी रही हैं। सिरसा में 24 गाड़ियों भेजी जाएंगी। ये गाड़ियां 24 घंटे पंचकूला कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेंगी। जैसे ही कंट्रोल रूम में सूचना आएगी। तुरंत प्रभाव से उस थाने में सूचना दी जाएगी। पुलिस घटनास्थल की ओर कब रवाना हुई और कब वहां पहुंची। गाड़ी में लगे जीपीएस के माध्यम से सारी जानकारी कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी। इसी प्रकार एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ी में भी जीपीएस लगेगा और कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी होती रहेगी।
लाठियां लेकर बरनाला रोड पर खड़े रहे हजारों डेरा प्रेमी, छत्रपति हत्याकांड में थी बाबा की पेशी
सीबीआई कोर्ट में शनिवार को पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा की पेशी थी। डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर सुबह से ही अदालत परिसर के बाहर बरनाला रोड पर हजारों डेरा प्रेमी जमा हो गए। सड़क किनारे हाथों में लाठियां लेकर डेरा प्रेमियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी।